{"_id":"629a5125bf886a63960873e7","slug":"health-department-alert-about-corna-shimla-news-sml410984078","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खांसी-जुकाम होने पर जांच करवाने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला (घंडल) में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डॉक्टरों ने कहा कि अगर किसी भी मरीज को खांसी और जुकाम की दिक्कत हैै तो वह अस्पताल की ओपीडी में आकर जांच करवा सकते हैं।
आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने बताया कि सभी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। चिकित्सक उन्हीं मरीजों को आरटीपीसीआर करवाने की सलाह दे रहे हैं जिनमें इस बीमारी को लेकर अधिक लक्षण हों। मरीज के पॉजिटिव आने के बाद उसे सात दिन के लिए होम आईसोलेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीज को नार्मल खांसी जुकाम होगा तो वह घर पर रहकर ही अपने प्रोटोकॉल में रहकर उपचार करवा सकते हैं। सांस लेने में दिक्कत होती है तो अस्पताल में आकर उपचार करवाएं।
लॉ यूनिवर्र्सिटी में लिए 58 सैंपल
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला में पॉजिटिव आए छात्रों के संपर्क में रहे सोलह विद्यार्थियों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सैंपल लिए। विवि में दो दिन के भीतर 58 सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल आरटीपीसीआर के लिए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
शहर में छह कोरोना मरीज घरों में आईसोलेट
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शिमला शहर में मौजूदा समय में छह कोरोना मरीज हैं। इन मरीजों को घरों पर ही आईसोलेट किया है। विभाग का दावा है कि इन सब की हालत स्थिर है।
मास्क पहने और भीड़ में जाने से बचें
डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने कहा कि लोगों को पहले की तरह रुटीन में मास्क पहनना चाहिए। बाजारों या दफ्तरों में लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोग मास्क पहनें और भीड़ में जाने से बचें। इसके अलावा नियमित तौर पर हाथों को धोते रहें। स्वच्छ पानी, फल, सब्जी और अंडे खाते रहें।