{"_id":"4475fee3be790dc904b2e31ed79e5b35","slug":"health-commission-for-himachal-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में होगा स्वास्थ्य आयोग का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में होगा स्वास्थ्य आयोग का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ बनाने को सरकार स्वास्थ्य आयोग का गठन करेगी। वह बड़ोग में इंडियन ऑर्थोपेडिक्स एसोसियेशन की हिमाचल इकाई के दो दिवसीय 23वीं सीएमई-कम- हिमऑर्थोकोन-2014 के शुभारंभ पर बोल रहे थे। कहा कि आयोग स्थापित करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। आयोग में प्रख्यात वैज्ञानिकों और चिकित्सकों को सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
हाल ही में आयोग की पहली बैठक हुई। वर्तमान में आयोग के सदस्य प्रदेश में स्थित विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर रहे हैं। कहा कि आयोग चिकित्सकों की सेवा शर्तों को और बेहतर बनाने की दिशा में भी सुझाव देगा। कहा कि ऑर्थोपेडिकस, चिकित्सा विज्ञान की महत्वपूर्ण शाखा है। दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं इत्यादि की स्थिति में ऑर्थो विशेषज्ञों की भूमिका काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में आर्थो विषय में स्नातकोत्तर सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इससे प्रदेश भर में हड्डी राग विशेषज्ञ उपलब्ध रहें। राज्य के ऑर्थो चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान के ट्रामा सेंटर में प्रशिक्षित किया जा रहा है। बिलासपुर और कुल्लू जिलों में रोगियों की सुविधा को दो ट्रामा सेंटर हैं। कांगड़ा, चंबा, मंडी और शिमला जिलों में ट्रामा केंद्र खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि शिमला स्थित क्षेत्रीय कैंसर अस्पताल को स्तरोन्नत किया जा रहा है। मंडी में नया कैंसर अस्पताल खोला जाएगा। इन पर 45 करोड़ खर्चे जाएंगे। प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) की तर्ज पर संस्थान खोलने को सभी जिला उपायुक्तों को 200 एकड़ जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आशा जताई कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में स्वास्थ्य संवाओं के विस्तार में सहयोग देंगे।
ये हुए सम्मानित
कौल सिंह ने हिमाचल में ऑर्थोपैडिकस विज्ञान के पितामह डा. वेद प्रकाश लखनपाल, आईजीएमसी के पूर्व प्रोफेसर डा. एलआर शर्मा, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली के प्रोफेसर अनिल ढल्ल, सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली के डा. वीपी भसीन, इंडियन जर्नल ऑफ आर्थोपैडिक्स के संपादक प्रोफेसर सुधीर कुमार, फोर्टिस अस्पताल मोहाली के डा. रमेश सैन, लुधियाना के डा. जेएल बस्सी और अन्य चिकित्सक सम्मानित किए। कार्यकारी उपायुक्त सीपी वर्मा, उपमंडलाधिकारी टशी संडूप और चिकित्सक मौजूद रहे।