{"_id":"5c20efbfbdec2256ac502724","slug":"health-checkup-of-school-children-not-conduct-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच न करने पर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच न करने पर फटकार
Tue, 25 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 25 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की साल में दो बार स्वास्थ्य जांच नहीं करने पर केंद्रीय टीम ने हिमाचल के अफसरों को लताड़ लगाई है। सोमवार को राज्य सचिवालय में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ज्वाइंट रिव्यू मिशन की टीम ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों की साल में दो बार स्वास्थ्य जांच करवाना अनिवार्य है। इसके बावजूद हिमाचल में इसके तहत काम नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भविष्य में इसको लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए। स्कूलों में मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को दाल-चावल के अलावा हरी सब्जियां खिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्कूलों में आयरन की गोलियां भी समय पर आवंटित नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। केंद्रीय टीम ने बीते दिनों जिला सिरमौर और मंडी का दौरा किया है। सोमवार को शिमला में हुई बैठक में जिलों की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा सहित शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन