{"_id":"d6e07e0a5bfac67313f6786485cbcdd8","slug":"health-checkup-camp-at-basantpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रॉस सोसाइटी ने बसंतपुर आश्रम में लगाया जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रॉस सोसाइटी ने बसंतपुर आश्रम में लगाया जांच शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Apr 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश रैडक्रास सोसाइटी ने शुक्रवार को वृद्ध आश्रम बसंतपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें आश्रम के 23 वृद्धाें का स्वास्थ्य जांचा गया। सचिव राज्य रैडक्रास सोसाइटी पीएस राणा ने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने इन लोगों का चैकअप किया।
राणा ने बताया कि राज्य रेडक्रास सोसायटी द्वारा समय समय पर स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। गरीब व जरूरतमंद रोगियों को उपचार हेतु निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिमला जिला में विगत छह माह में 03 रक्तदान शिविर तथा 04 स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए।
शिविर में राज्य अस्पताल कल्याण शाखा की सदस्यों ने आश्रम में मिठाइयां और फल भी वितरित किए।