फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health awareness camp at ITI shimla

आईटीआई के छात्रों को दिए सेहतमंद रहने के टिप्स

Sat, 17 May 2014 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 May 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
Health awareness camp at ITI shimla

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला में प्रशिक्षुओं को स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन जीने के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


निवेदिता नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह में होने वाले कार्यक्रम में खिना शर्मा, समृति नेगी, सुषमा, लक्ष्मी, अंकिता, नीना, सूमन, प्रियंका पूनम मीनाक्षी और रीना ने आईटीआई हाल में आईटीआई प्रशिक्षुओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए।
विज्ञापन


छात्राओं ने स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व, नशे से मुक्ति, तनाव मुक्त जीवन जीने की कला के साथ एड्स जैसे रोगों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान आईटीआई प्रशिक्षु मीनाक्षी, अंजु बाला, प्रीति ने एड्स से बचाव विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटकों से किया जागरूक

संस्थान की ज्योति, समीक्षा, चंचला, मंजुला तथा साथी छात्राओं ने एड्स विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश कर छात्रों को जागरूक किया। पूजा, खुशबू, निशा, नविता, पूनम और आरती तथा साथी छात्राओं ने देश मेरा रंगीला गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनोरंजन किया, तो नम्रता, सावित्री, रेखा, कृतिका, भावना, अनिता, नीलम और साथी छात्राओं ने पारंपरिक वेश भूषा में सजकर शिमले नी बसणा...नाटी की प्रस्तुति देकर खूब रंग जमाया।


कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज फैकल्टी सदस्य आदित्य शर्मा और वंदना ने भी नर्सिंग सप्ताह को मनाने के बारे और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विचार रखे। अमृता चौहान और निशिता ठाकुर ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के अनुदेशकों भुनेश जोधटा ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed