फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   he procession turned maa Sulini

मां शूलिनी की निकली भव्य शोभायात्रा

Sun, 17 Aug 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला,सोलन Updated Sun, 17 Aug 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
he procession turned maa Sulini

सोलन शहर में मां शूलिनी की शोभायात्रा फिर से निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। माता की पालकी की अगुवाई हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल ने की।

विज्ञापन


यह शोभायात्रा माता के हुक्म के अनुसार इस साल दूसरी बार निकाली गई। उपायुक्त सोलन मदन चौहान ने कहा कि अगले वर्ष मेले में ही शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिये दोपहर एक बजे से मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था जिसका लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


जिससे लोगों ने सुरक्षित माहौल में मां के दर्शन किए। इस मौके पर शहर के लोगों द्वारा जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया।

शोभायात्रा शूलिनी मंदिर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक और मालरोड होते हुए पुराना बस अड्डा व वापस मंदिर तक निकाली गई। जनता के दर्शन के लिए पुराने बस अड्डा के समीप पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की डोली को मंदिर से पुरानी कचहरी तक कल्याणों ने उठाया और बाद में शहर के लोगों ने माता की पालकी को उपायुक्त चौक होते हुए पुराने बस अडड्े तथा दुर्गा माता मंदिर तक उठाया। वापसी में दुर्गा मंदिर से शूलिनी मंदिर तक पुन: कल्याणों ने मां की पालकी को मंदिर में स्थापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed