फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   He drank alcohol first, then broke the bottle and cut his windpipe with the glass.

Shimla News: पहले शराब पी फिर बोतल तोड़ कांच से काट दी सांस की नली

Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
He drank alcohol first, then broke the bottle and cut his windpipe with the glass.
जिले जुब्बल के दोची के पास हुई हत्या के मामले में खुलासा, मौके से भागे दो आरोपी शिमला शहर से गिरफ्तार
विज्ञापन

सांस की नली, मुंह और सिर पर हैं गंभीर चोटें
पोस्टमार्टम में खुलासा, टूटी बोतल से किया हमला
नेपाल भागने से पहले आईएसबीटी में पकड़े गए दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के जुब्बल के दोची के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-705 के किनारे नेपाली मूल के युवक धीरेंद्र थापा की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को आईएसबीटी शिमला से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय सूर्य दमाई उर्फ अनिश, निवासी जिला गुल्मी, नेपाल और 27 वर्षीय सुमन खड़का, निवासी जिला सल्यान, नेपाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया। आईजीएमसी शिमला के फोरेंसिक विभाग में हुए पोस्टमार्टम के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने झगड़े के बाद शराब की बोतल तोड़कर उसके कांच से धीरेंद्र के गले पर हमला किया। इससे उसकी सांस की नली कट गई। इसके अलावा धीरेंद्र के मुंह और सिर पर भी चोटों के गंभीर निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में धीरेंद्र पर 10 से 15 बार हमला किए जाने की बात सामने आई है। डॉक्टरों को मृतक की सांस की नली से एक संदिग्ध टुकड़ा भी मिला है, जिसे कांच का टुकड़ा माना जा रहा है। इसे जांच के लिए एफएसएल जुन्गा भेज दिया है। वहीं पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल के कांच के कई टुकड़े और काफी मात्रा में खून के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 18 अक्तूबर की रात शिकायतकर्ता साहिल अपने साथियों के साथ हाटकोटी से मंडोल की ओर जा रहे थे। इस दौरान दोची के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़क से नीचे नाले की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भी खून के निशान मिले। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू की। थाना जुब्बल में हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय धीरेंद्र थापा पुत्र भीम बहादुर, निवासी नेपाल के रूप में हुई। वह जुब्बल के दोची क्षेत्र में मजदूरी करता था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई।

जांच में सामने आया कि घटना से पहले मृतक और दोनों आरोपी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने धीरेंद्र थापा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर शव को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे छोड़ दिया।



मोबाइल बंद कर भागने की कोशिश
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद पकड़े जाने से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और क्षेत्र से निकलने का प्रयास किया। वहां से निकलने के बाद दोनों खड़ापत्थर से एक पिकअप वाहन में लिफ्ट लेकर ठियोग के पास पहुंचे। यहां उन्होंने रात जंगल में बिताई। अगले दिन तड़के वह शिमला से नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही आईएसबीटी समेत जिले की सीमाओं पर भी अलर्ट जारी कर दिया था। इस दौरान दोनों आरोपियों को आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया गया।



तीन दिन की रिमांड पर भेजे आरोपी

आरोपियों को बुधवार को जुब्बल की स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। एएसपी सिटी मेहर पंवार ने बताया कि हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हत्या से संबंधित अन्य साक्ष्य और बरामदगी करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article