फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HAS Pankaj Lalit will handle Shimla water management, Vijay Kumar Director of Elementary Education

HAS Officers Transfer: एचएएस पंकज ललित संभालेंगे शिमला जल प्रबंधन का जिम्मा, विजय कुमार प्रारंभिक शिक्षा निदेशक

Wed, 22 Jun 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jun 2022 10:35 PM IST
सार

 कार्मिक विभाग ने पंकज ललित को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के पद से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक शिमला जल प्रबंधन निगम के पद पर नियुक्ति दे दी है।

विज्ञापन
HAS Pankaj Lalit will handle Shimla water management, Vijay Kumar Director of Elementary Education
एचएएस पंकज ललित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल प्रबंधन निगम शिमला का जिम्मा अब एचएएस अधिकारी डॉ. पंकज ललित संभालेंगे। कार्मिक विभाग ने पंकज ललित को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के पद से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक शिमला जल प्रबंधन निगम के पद पर नियुक्ति दे दी है। पंकज के पास भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। वहीं, जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर धर्मेंद्र गिल को पदोन्नत का इंजीनियर इन चीफ (प्रोजेक्ट) मंडी जोन लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें शिमला जल प्रबंधन निगम के प्रबंध निदेशक पद से मुक्त कर दिया है। विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग विजय कुमार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले जिला चंबा में पर्यटन अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के तहत रोहड़ू के एसडीएम सन्नी शर्मा को राजगढ़ में एसडीएम लगाया है। एसडीएम राजगढ़ यादवेंद्र पॉल को रोहड़ू में बतौर एसडीएम नियुक्ति दी गई है। उधर, प्रतिनियुक्ति से लौटे एचएएस अधिकारी घनश्याम दास को एसी टू डीसी नाहन नियुक्त किया गया है। इनके पास डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। उधर, जल शक्ति विभाग मंडी जोन के चीफ इंजीनियर प्रदीप कुमार शर्मा बनाए गए हैं। सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय कुमार पदोन्नत कर चीफ इंजीनियर बनाए गए हैं। इन्हें शिमला जल शक्ति विभाग में चीफ इंजीनियर (ड्राइंग और मॉनीटरिंग) लगाया गया है। इससे पहले इस पद पर प्रदीप कुमार शर्मा तैनात थे। उन्हें मंडी स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed