फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   haryana roadways buses will not be closed on himachal routes

हिमाचल के रूटों पर बंद नहीं होंगी हरियाणा रोडवेज की बसें, बैठक में हुआ फैसला

Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
haryana roadways buses will not be closed on himachal routes

हिमाचल में हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं बंद नहीं होंगी। हरियाणा सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार ने रोडवेज को एक महीने के भीतर अपनी आय में इजाफा करने को कहा है। 

विज्ञापन











अगर ऐसा नहीं हुआ तो हरियाणा सरकार रोडवेज को निगम में परिवर्तन कर सकती है। हरियाणा सरकार घाटे में चल रहे रूटों को बंद करने और रोडवेज को निगम बनाने की योजना बना रही है, लेकिन कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। इस बीच, कर्मचारी संगठन और सरकार के बीच बैठक के बाद फिलहाल हरियाणा सरकार ने अपना निर्णय बदल दिया है। हरियाणा सरकार अगर घाटे के रूटों को बंद करती है तो इसका सबसे ज्यादा असर हिमाचल में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, इस रोडवेज की हिमाचल में करीब 50 बसें चलती हैं। ये बसें प्रतिदिन 47 हजार किलोमीटर का सफर तय करती हैं। हरियाणा रोडवेज की ये बसें सुपरफास्ट हैं और निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचती हैं।

पहले की तरह चलती रहेंगी बसें

haryana roadways buses will not be closed on himachal routes

हिमाचल के धर्मशाला, हमीरपुर, शिमला, कांगड़ा, रामपुर, कुल्लू-मनाली में हरियाणा रोडवेज की बसें चलती हैं। इनमें कई रूट घाटे के भी हैं। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों से इस मामले पर बात हुई थी। बताया गया है कि हिमाचल में फिलहाल हरियाणा की बसें पहले की तरह चलती रहेंगी। 

हरियाणा की डीलक्स सेवा हो चुकी है बंद
हरियाणा रोडवेज ने तीन महीने पहले हिमाचल के लिए डीलक्स बसें चलाना बंद कर दी थीं। ये बसें शिमला, कुल्लू, रामपुर आदि क्षेत्र के लिए चलती थीं। इस रूट पर रोडवेज ने साधारण बसें भेजनी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed