फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haryana Congress MLA Tours Kufri and Chail Under Security Cover Mobile Phone Also Confiscated

Haryana Rajya Sabha Election: कांग्रेस विधायक हिमाचल शिफ्ट, सुरक्षा घेरे में कुफरी व चायल घूमे; मोबाइल भी जब्त

Sun, 15 Mar 2026 10:53 AM IST
Ankesh Dogra विश्वास भारद्वाज, कुफरी-गलू/ चायल।
विश्वास भारद्वाज, कुफरी-गलू/ चायल। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 15 Mar 2026 10:53 AM IST
सार

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर 16 जनवरी को चुनाव होना है। चुनाव से पहले ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस अपने 31 विधायकों को लेकर शिमला पहुंच गई है। यहां सुरक्षा का जिम्मा हिमाचल पुलिस ने संभाला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Haryana Congress MLA Tours Kufri and Chail Under Security Cover Mobile Phone Also Confiscated
शिमला लाए गए हरियाणा के कांग्रेस विधायक चायल जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हरियाणा की राजनीति की बिसात इस समय हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में बिछी हुई है। जोड़-तोड़ और हॉर्स ट्रेडिंग की आशंकाओं के बीच कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को कुफरी और गलू के आलीशान रिजॉर्ट्स में कड़े सुरक्षा घेरे के बीच रखा है। इन विधायकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और सुरक्षा का जिम्मा हिमाचल पुलिस ने संभाला है। 

विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में यह किलेबंदी अब कुफरी से चायल के शाही रिजॉर्ट्स तक शिफ्ट हो गई है, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है। विधायकों की परांठे, इडली-सांभर से मेहमानवाजी की गई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सोनीपत जींद से सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी को विशेष तौर पर विधायकों के साथ यहां भेजा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू को समन्वय का जिम्मा सौंपा है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद कुफरी के रेडिसन होटल में ठहरे हैं, जबकि 6 महिला विधायकों सहित 31 विधायकों को गलू के ट्विन टावर रिजॉर्ट में ठहरायाा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्निंग वॉक से दिन की शुरुआत, नाश्ते में परांठे-इडली सांभर
शनिवार सुबह विधायक अपने कमरों से निकलकर होटल परिसर में मॉर्निंग वॉक करते दिखे। कुछ युवा विधायक ट्विन टावर रिजॉर्ट के साथ एडवेंचर रिजॉर्ट के ऊपरी हिस्से में बने हेलीपैड तक घूमने पहुंचे। इसके बाद सभी विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रेकफास्ट के लिए एडवेंचर रिजॉर्ट के हॉल में लाया गया। हॉल के बाहर हिमाचल पुलिस की क्यूआरटी के जवान तैनात रहे। नाश्ते में दही और मक्खन के साथ आलू-प्याज और पनीर के परांठे, पूरियां और चटपटे आलू, इडली-सांभर और वड़ा, साथ ही ऑमलेट और छोले-भटूरे भी परोसे गए। रिजॉर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन

चायल के आईटीसी होटल में किया विधायकों ने लंच
हरियाणा के कांग्रेस विधायक शनिवार को सैर-सपाटे व लंच के लिए चायल के समीप आईटीसी होटल पहुंचे। चायल से करीब 6 किलोमीटर दूर शिमला मार्ग पर स्थित आईटीसी के होटल वेलकम तवलीन में विधायकों ने दोपहर का खाना खाया। इस दौरान कुछ देर यहां टहले और चायल की ठंडी वादियों का नजारा लिया। विधायक करीब 3:30 बजे होटल में पहुंचे और 5:00 बजे कुफरी लौट गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed