Mandi News: हर्षवर्धन बोले- सुंदरनगर में फूड और बल्ह में टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का होगा प्रयास
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयत्नशील है। सरकार में उनके बतौर उद्योग मंत्री का पद संभालने के बाद पिछले तीन महीने में लगभग 10 हजार करोड़ का निवेश हिमाचल में आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयत्नशील है। सरकार में उनके बतौर उद्योग मंत्री का पद संभालने के बाद पिछले तीन महीने में लगभग 10 हजार करोड़ का निवेश हिमाचल में आया है। इस ओर आगे कदम बढ़ाते हुए सरकार प्रदेश में हिम इन्वेस्टमेंट ब्यूरो को शुरू करने जा रही है। इस स्वतंत्र संस्था की ओर से सभी उद्योगों को सभी प्रकार की एनओसी और मंजूरी देने के लिए कार्य किया जाएगा। सुंदरनगर में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उद्योगों को स्थापित करने का फैसला सरकार नहीं लेती है और इसका फैसला उद्योगपतियों की ओर से लिया जाता है।
सरकार उद्योगपतियों को निवेश करने पर बेहतर आधारभूत ढांचा और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। जिससे वह हिमाचल के हर क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आएं और रोजगार के अधिक अवसर युवाओं को उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि मंडी जिला की बल्ह घाटी में टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर उद्योग लगाने के लिए आगे आने वाले उद्योगपतियों का सरकार स्वागत करेगी। इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार मुफ्त में भूमि देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल की ओर से विधानसभा सत्र में क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने को लेकर सवाल भी किया था। इसे लेकर सरकार हर संभव कदम उठा रही है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर केंद्र सरकार को प्रपोजल भी भेजा गया है। इसे मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।