{"_id":"a4ec1b6179b9fc7e7e626da3b6376429","slug":"harbhajan-singh-statement-on-craig-chapel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैपल पर फिर बरसे हरभजन, पढ़ें क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैपल पर फिर बरसे हरभजन, पढ़ें क्या कहा?
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 11 Nov 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के फिरकीदार गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर ने अपनी पुस्तक ‘प्लेइंड इट माई वे’ में जो लिखा है वह बिल्कुल सही है। इंडिया टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के दौर में खिलाड़ियों की कद्र नहीं थी। वह खिलाड़ियों का दिल जीत नहीं पाए।
विज्ञापन
रणजी मैच में सर्विसेज के खिलाफ उतरने से पहले भज्जी ने लुहणू क्रिकेट स्टेडियम में खूब प्रेक्टिस की। इस दौरान कुछ फुर्सत के क्षण चुराकर उन्होंने मीडिया से भी बात की। हरभजन ने कहा कि ग्रेग के जमाने में क्रिकेट में ठीक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट मैदान अन्य मैदानों में शुमार है। अकादमी खुलने से अब यहां बच्चों को क्रिकेट की बेहतर तालीम मिल सकेगी। उनके अनुसार वह भी राज्य में अकादमी खोलना चाहते हैं, लेकिन अभी तक कोई कुछ भी फाइनल नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। उम्मीद है कि जीत उन्हें ही मिलेगी। गौरतलब है कि पंजाब की टीम ने पिछला मैच शानदार ढंग से जीता था।