फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   happy and trouble free Sunderkand recitation will be held in the temple

Shimla News: खुशहाला और संकटमोचन मंदिर में होगा सुंदरकांड पाठ

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
happy and trouble free
Sunderkand recitation will be held in the temple
हनुमान को लगेगा 11 व्यंजनों का भोग
विज्ञापन

शाम को 1100 मिट्टी के दीयों से जगमगाएगा मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। खुशहाला महावीर मंदिर शोघी और संकटमोचन मंदिर में बुधवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। खुशहाला मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा।

बजरंगबली को हलवा, रोट, लड्डूओं समेत 11 तरह के व्यंजनों का भोग लगेगा। सूर्यास्त के समय मंदिर में 1100 मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। संकटमोचन मंदिर में दूध और जलेबी का भंडारा भी लगेगा। हनुमान जयंती पर सुबह 6:00 बजे खुशहाला महावीर मंदिर शोघी के कपाट भक्तों के लिए खुल जाएंगे। सुबह 8:00 बजे सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद सुबह 11:00 बजे हवन होगा। इसमें हलवा, रोट, मालपूए, खीर, बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, बेसन की बर्फी, शक्करपारे, मटर, सेवइयां और जलेबी चढ़ेगी। श्रद्धालुओं में भोग का प्रसाद बांटा जाएगा और भंडारा परोसा जाएगा। शाम 6:30 बजे मंदिर में 1100 मिट्टी के दीये जगाए जाएंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर में सुबह 9:00 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा जो सुबह 11:00 बजे तक चलेगा। दोपहर 12:00 बजे दूध और जलेबी का भंडारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जाखू मंदिर में कल मनेगी हनुमान जयंती
हनुमान मंदिर जाखू में वीरवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके साथ ही बजरंगवली को रोट का भोग लगाया जाएगा। सुबह 8:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article