फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Handicapped Man Burnt Alive As Fire Breaks Out

दर्दनाक हादसा, अंधे मामा के घर जिंदा जल गया दिव्यांग भांजा

Fri, 21 Apr 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंडोह (मंडी) Updated Fri, 21 Apr 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
Handicapped Man Burnt Alive As Fire Breaks Out

अंधे मामा के घर गया दिव्यांग भांजा जिंदा जल गया। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। यह दर्दनाक हादसा सदर थाना के तहत पंडोह पंचायत के सकरैणी गांव में बुधवार देर रात पेश आया। आग से मामा भी झुलस गया है। मामा किशन अंधा था। जबकि, भांजा एक टांग से अक्षम था। बताया जा रहा है कि मकान में आग रसोई घर में जलाए गए दीये से लगी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, परिजनों ने आग लगने के कारणों पर आशंका जताते हुए गहन छानबीन की मांग उठाई है। पुलिस के अनुसार माया राम (64) निवासी स्यांज अपने मामा किशन के घर सकरैणी गया था। दोनों बुजुर्ग मामा-भांजा के बीच अच्छी बनती थी। मामा के घर में बिजली की सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन


इस कारण उसे केरोसिन लैंप जलाना पड़ता था। खाना खाने के बाद भांजा माया राम रसोई में जबकि मामा किशन चंद बाहर वाले कमरे सो गया। रसोई घर में भांजे ने लैंप जलाया था। यहीं केरोसिन तेल के दो कैन भी रखे  हुए थे। आधी रात को अचानक रसोई घर में आग लग गई। इससे माया राम जिंदा जल गया। रसोई घर से सटे कमरे में आग पहुंचते ही मामा किशन भी आग की चपेट में आ गया। लेकिन, वह खिड़की से बाहर निकले में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकरैणी गांव के डाबे राम ने कहा कि रात को लगभग साढे़ 12 बजे उन्हें आग की लपटें दिखाई दीं तो पड़ोसियों को जगाया। गांव के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन पानी पर्याप्त न होने से आग पर काबू नहीं पा सके। डाबे राम ने ही सूचना पुलिस को दी। किशन चंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि भांजा जब भी उसके घर आता था तो वह रसोई में ही सोता था।

बुधवार को भी खाना खाने के बाद वह रसोई में सो गया। लेकिन लैंप जला रहने के कारण अचानक आग लग गई। उसे भी आग लगने का पता उस चला, जब वह आग से झुलसा। उधर, पंडोह चौकी प्रभारी हेमराज ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह घटना एक हादसा लग रहा है। फिर भी पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। मामा पुराने घर में रहता था, जबकि उसकी बेटी और दामाद थोड़ी दूर नए घर में रहते थे। 


परिजनों ने मामले की गहन छानबीन मांगी
सूचना मिलते ही मायाराम के परिजन रात को ही मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन छानबीन की मांग उठाई है। मायाराम के भाई मनी राम ने आरोप लगाया है कि पूरे घर में आग लगने से एक ही व्यक्ति की मौत कैसे हो सकती है। जबकि घर में दूसरा व्यक्ति अंधा होने के बावजूद भी आग से कैसे बच गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed