{"_id":"58f8da7a4f1c1bf2584710c7","slug":"handicapped-man-burnt-alive-as-fire-breaks-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा, अंधे मामा के घर जिंदा जल गया दिव्यांग भांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा, अंधे मामा के घर जिंदा जल गया दिव्यांग भांजा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
Updated Fri, 21 Apr 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधे मामा के घर गया दिव्यांग भांजा जिंदा जल गया। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। यह दर्दनाक हादसा सदर थाना के तहत पंडोह पंचायत के सकरैणी गांव में बुधवार देर रात पेश आया। आग से मामा भी झुलस गया है। मामा किशन अंधा था। जबकि, भांजा एक टांग से अक्षम था। बताया जा रहा है कि मकान में आग रसोई घर में जलाए गए दीये से लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, परिजनों ने आग लगने के कारणों पर आशंका जताते हुए गहन छानबीन की मांग उठाई है। पुलिस के अनुसार माया राम (64) निवासी स्यांज अपने मामा किशन के घर सकरैणी गया था। दोनों बुजुर्ग मामा-भांजा के बीच अच्छी बनती थी। मामा के घर में बिजली की सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
इस कारण उसे केरोसिन लैंप जलाना पड़ता था। खाना खाने के बाद भांजा माया राम रसोई में जबकि मामा किशन चंद बाहर वाले कमरे सो गया। रसोई घर में भांजे ने लैंप जलाया था। यहीं केरोसिन तेल के दो कैन भी रखे हुए थे। आधी रात को अचानक रसोई घर में आग लग गई। इससे माया राम जिंदा जल गया। रसोई घर से सटे कमरे में आग पहुंचते ही मामा किशन भी आग की चपेट में आ गया। लेकिन, वह खिड़की से बाहर निकले में सफल हो गया।
विज्ञापन
सकरैणी गांव के डाबे राम ने कहा कि रात को लगभग साढे़ 12 बजे उन्हें आग की लपटें दिखाई दीं तो पड़ोसियों को जगाया। गांव के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन पानी पर्याप्त न होने से आग पर काबू नहीं पा सके। डाबे राम ने ही सूचना पुलिस को दी। किशन चंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि भांजा जब भी उसके घर आता था तो वह रसोई में ही सोता था।
बुधवार को भी खाना खाने के बाद वह रसोई में सो गया। लेकिन लैंप जला रहने के कारण अचानक आग लग गई। उसे भी आग लगने का पता उस चला, जब वह आग से झुलसा। उधर, पंडोह चौकी प्रभारी हेमराज ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह घटना एक हादसा लग रहा है। फिर भी पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। मामा पुराने घर में रहता था, जबकि उसकी बेटी और दामाद थोड़ी दूर नए घर में रहते थे।
परिजनों ने मामले की गहन छानबीन मांगी
सूचना मिलते ही मायाराम के परिजन रात को ही मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन छानबीन की मांग उठाई है। मायाराम के भाई मनी राम ने आरोप लगाया है कि पूरे घर में आग लगने से एक ही व्यक्ति की मौत कैसे हो सकती है। जबकि घर में दूसरा व्यक्ति अंधा होने के बावजूद भी आग से कैसे बच गया?