फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur's Dr. Neha Nanda will do research on cancer at Harvard University

Success Story: हमीरपुर की डॉ. नेहा नंदा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कैंसर पर करेंगी शोध

Tue, 11 Apr 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 05:36 PM IST
सार

प्रदेश के हमीरपुर की डॉ. नेहा नंदा हावर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसन (यूएसए) में प्रोस्टेट कैंसर पर शोध करेंगी। डॉ. नेहा नंदा के पिता योग प्रकाश नंदा जो सेवानिवृत्त नगर और ग्राम योजना अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
Hamirpur's Dr. Neha Nanda will do research on cancer at Harvard University
हमीरपुर की डॉ. नेहा नंदा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की डॉ. नेहा नंदा हावर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसन (यूएसए) में प्रोस्टेट कैंसर पर शोध करेंगी। डॉ. नेहा नंदा के पिता योग प्रकाश नंदा जो सेवानिवृत्त नगर और ग्राम योजना अधिकारी हैं। योग प्रकाश नंदा ने कहा कि नेहा ने 10 अप्रैल 2023 को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, बोस्टन, अमेरिका में फैकल्टी के रूप में प्रवेश पाया है। नेहा नंदा ने उच्च शिक्षा स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय डिग्री कॉलेज से शुरू की और यहां से मेडिकल में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर पंजाब से ह्यूमन जेनेटिकस में मास्टर डिग्री हासिल की।

विज्ञापन


इसके बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल एजूकेशन (आईसीएमईआर) की अखिल भारतीय परीक्षा में देशभर में 18वां रैंक प्राप्त करके जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और पीजीआई चंडीगढ़ से पीएचडी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। इस दौरान इनके शोध पत्र अमेरिका और जर्मनी की पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। इनमें यह बताया गया कि जैतून का तेल और हल्दी किस तरह कैंसर को पनपने से रोकती है। जिसके फलस्वरूप डॉ. नेहा नंदा को अमेरिका की विश्व विख्यात जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में 6 साल तक पोस्ट डॉक्टरेट करने का अवसर मिला।
विज्ञापन


वहां पर प्रोस्टेट कैंसर की प्रारंभिक स्टेज से पहले ही पहचान हो सके, इस पर शोध कार्य किया। अब उसी कार्य को और व्यापकता से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में करेंगी। नेहा नंदा की माता बृंदा नंदा गृहिणी हैं और लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर की छात्रा रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुकी हैं। डॉ. नेहा नंदा ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए परिजनों पूरा साथ मिला ही, साथ ही मेरे भाई आदित्य नंदा ने कदम-कदम पर मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed