फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News:former CM Prem kumar dhumal statement on sukhu government

Hamirpur News: पूर्व सीएम धूमल बोले- कांग्रेस इंतजार करवाने वाली सरकार

Wed, 15 Feb 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज(हमीरपुर)/सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज(हमीरपुर)/सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Feb 2023 06:07 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इंतजार की सरकार है। महिलाओं को इंतजार है कि 1,500 रुपये कब मिलेंगे। कर्मचारी को इंतजार है कि पुरानी पेंशन स्कीम कब मिलेगी।

विज्ञापन
Hamirpur News:former CM Prem kumar dhumal statement on sukhu government
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : संवाद

विस्तार

दो दिवसीय भोरंज मंडल कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भोरंज विश्राम गृह में किया। बैठक में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई और हिमाचल से चारों सीट जीतने पर मंथन किया गया। बैठक में 32 वर्ष बाद भोरंज विधानसभा की सीट जो बहुत कम अंतर से हारी, उस पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जीत किसी व्यक्ति की नहीं होती संगठन की होती है।

विज्ञापन


मंडल में पदाधिकारी का पद बदलता रहता है। कार्यकर्ता का पद कभी नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि इसी तरह व्यक्ति बदलते रहते हैं। संगठन नहीं बदलता। धूमल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इंतजार की सरकार है। महिलाओं को इंतजार है कि 1,500 रुपये कब मिलेंगे। कर्मचारी को इंतजार है कि पुरानी पेंशन स्कीम कब मिलेगी, किसान पशुपालकों को इंतजार है कि दूध और गोबर कब बिकेगा।
विज्ञापन


जब भाजपा सता में आई तो आते ही कोई न कोई योजना लेकर आई। वर्ष 2007 में सरकार ने मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई, महिलाओं के लिए करवाचौथ के दिन अवकाश दिया। कांग्रेस ने आते ही छीनने का काम किया है। प्रदेश भाजपा सरकार की ओर से जनता की सहूलियत के लिए खोले गए कार्यलयों को डिनोटिफाइड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएं : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को भाजपा मंडल सुजानपुर की दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर आप बुराई देखोगे तो आपको हर तरफ बुराई ही दिखेगी। इसलिए बुराई का त्याग कर अच्छाई को ढूंढने की कोशिश करें।


2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र ने रिकॉर्ड तोड़ना है। जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीता था, उस रिकॉर्ड को ध्वस्त करके उससे अधिक मतों से उन्हें जीत दिलानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed