{"_id":"663119108c714887870d0602","slug":"hamirpur-news-father-dies-six-days-ago-son-sprinkled-petrol-and-set-fire-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पिता ने तोड़ा दम, छह दिन पहले बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पिता ने तोड़ा दम, छह दिन पहले बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई थी आग
Tue, 30 Apr 2024 09:45 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:45 PM IST
सार
हमीरपुर के पुलिस थाना भोरंज के तहत पेट्रोल से जले व्यक्ति की छठे दिन टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।आरोप है कि बेटे ने नशे में अपने पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला हमीरपुर के पुलिस थाना भोरंज के तहत पेट्रोल से जले व्यक्ति ने छठे दिन टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोप है कि बेटे ने नशे में अपने पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
खाने को लेकर हुई थी बहसबाजी
क्षेत्र के टिक्कर खतरियां में 25 अप्रैल को एक बेटे ने मामूली सी कहासुनी के बाद पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। जांच में पता चला है कि पिता और पुत्र में खाने को लेकर बहसबाजी हुई थी। पिता ने भोरंज पुलिस थाने में अपने बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम गांव घलेड़ा डाकखाना टिक्कर खतरियां ने शिकायत की थी कि उसके बेटे पम्मू से किसी बात को लेकर उनसे बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन
आरोपी बेटा न्यायिक हिरासत में
बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि उसके बेटे ने पेट्रोल की बोतल उठाकर उसके ऊपर डाल दी और आग लगा दी, जिससे वह झुलस गए थे। अब उनकी मौत हो गई है और आरोपी बेटा न्यायिक हिरासत में है। पहले धारा 307 के तहत मामला दर्ज था और अब धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगामी तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन