{"_id":"669cbd6d39913c52a6064d51","slug":"hamirpur-news-15-minutes-after-police-raid-in-the-house-owner-died-under-suspicious-circumstances-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घर में पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद मालिक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घर में पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद मालिक की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 21 Jul 2024 01:19 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगू/नादौन (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगू/नादौन (हमीरपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:19 PM IST
सार
जिला हमीरपुर में तेलकड़ गांव में एक घर में पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद मालिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह बताया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
तेलकड़ गांव में एक घर में पुलिस की दबिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र नादौन के तहत तेलकड़ गांव में एक घर में पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद मालिक रघुवीर (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार देर शाम सवा आठ बजे के करीब की है। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर दो बजे तक हंगामा किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। वहीं, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह बताया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि गांव के व्यक्ति ने उनके खिलाफ घर में राइफल होने की झूठी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने बिना सर्च वारंट के घर में तलाशी ली। घर पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इन झूठी शिकायतों से तंग आकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। इससे लोग आक्रोशित थे। एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल और पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ। इसके बाद व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ले जाया जा सका।
विज्ञापन
पुलिस रघुवीर सिंह के खिलाफ घर में अवैध तरीके से बंदूक रखने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार शाम को सात बजे के करीब तलकेड़ गांव में पहुंची थी। रघुवीर के पड़ोसी बाबू राम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रघुवीर ने घर में बंदूक रखी है। इससे उसे जान का खतरा है। बाबूराम की शिकायत पर पुलिस ने रघुवीर सिंह के घर में जांच की। इस दौरान कोई बंदूक अथवा हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस टीम जांच करके मौके से लौट गई। पुलिस को दी शिकायत में रघुवीर सिंह की पत्नी लता ने कहा कि टीम के लौटने के बाद उनके पति बहुत दुखी और उदास थे।
विज्ञापन