फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur jawan kuldep rai killed in terrorist attack

आतंकी हमले में हमीरपुर का जवान शहीद, दो साल बाद होना था सेवानिवृत्त

Mon, 01 Jan 2018 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur jawan kuldep rai killed in terrorist attack

हिमाचल के एक और जवान ने शहादत पाई है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में हुए आतंकी हमले में हमीरपुर की टिक्कर खतरियां पंचायत के कुलदीप राय (56) शहीद हुए हैं।

विज्ञापन


सीआरपीएफ  की 485 बटालियन में भर्ती कुलदीप ट्रेनिंग सेंटर में तैनात थे। दो साल बाद उन्हें सेवानिवृत्त होना था। नए साल से एक दिन पूर्व ही जवान की शहादत पर घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है।
विज्ञापन


कुलदीप अपने पीछे मां, पत्नी और तीन बेटे छोड़ गए हैं। दो बेटे शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं जबकि छोटा बेटा स्कूल में पढ़ता है। 

कुलदीप राय की भाभी एवं पूर्व प्रधान नीलम ने बताया कि रविवार शाम 4.00 बजे उन्हें सीआरपीएफ  हेड क्वार्टर जम्मू कश्मीर से फोन आया था।

उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने कहा कि उन्हें अभी तक किसी जवान के शहीद होने की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed