{"_id":"6665b4f56183f00dfa022090","slug":"hamirpur-and-dehra-block-committees-dissolved-party-state-president-pratibha-gave-instructions-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: हमीरपुर और देहरा ब्लॉक कमेटियां भंग, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: हमीरपुर और देहरा ब्लॉक कमेटियां भंग, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा ने दिए निर्देश
Sun, 09 Jun 2024 07:29 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:29 PM IST
सार
हिमाचल कांग्रेस ने हमीरपुर और देहरा की ब्लॉक कमेटियों को भंग किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उपचुनाव की रुपरेखा को देखते हुए ही कांग्रेस ने हमीरपुर और देहरा की ब्लॉक कमेटियों को भंग किया है, ताकि समय रहते संगठन को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने हमीरपुर और देहरा ब्लॉक कमेटियां भंग कर दी हैं। पार्टी के इस कदम को हमीरपुर और देहरा में होने वाले उपचुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सांसद राजीव शुक्ल के अनुमोदन के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दोनों ब्लॉक की संपूर्ण कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में रविवार को प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने अधिसूचना भी जारी की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से आशीष शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उपचुनाव की रुपरेखा को देखते हुए ही कांग्रेस ने हमीरपुर और देहरा की ब्लॉक कमेटियों को भंग किया है, ताकि समय रहते संगठन को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार अन्य ब्लॉक कमेटियों को भी भंग करने की तैयारियां चल रही है। हालांकि अभी संबंधित ब्लॉक कमेटियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश प्रभारी को भेजी जा चुकी है। हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ उपचुनाव की टिकट को लेकर भी अंदरखाते कुछ नेता अपनी गोटियां फिट करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन