फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Half a dozen mla and four former Congress state president in support of sukhvinder sukhu

सुक्खू के समर्थन में उतरे आधा दर्जन विधायक और चार पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

Wed, 16 Jan 2019 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Jan 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen mla and four former Congress state president in support of sukhvinder sukhu

हिमाचल कांग्रेस नेताओं वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच जुबानी जंग कुछ थमी तो इसके बाद अब इन दोनों के समर्थक नेताओं में घमासान मच गया है। जहां सोमवार को पूर्व मंत्रियों समेत 11 कांग्रेस विधायकों ने सुक्खू पर जुबानी हमला बोला, वहीं मंगलवार को सुक्खू के समर्थन में आधा दर्जन विधायकों समेत कांग्रेस के चार प्रदेशाध्यक्ष भी आ गए। इनके अलावा पूर्व मंत्री और कुछ पूर्व विधायक भी सुक्खू के साथ खड़े हो गए हैं। कांग्रेस के इन नेताओें ने कहा है कि सुक्खू का कार्यकाल बेहतरीन रहा है और उन्होंने पार्टी को मजबूती दी है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सूक्खू के समर्थन में पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार के  अलावा छह विधायक रामलाल ठाकुर, हर्षवर्द्धन चौहान, अनिरुद्ध सिंह, लखविंद्र राणा, सुंदर सिंह ठाकुर, सतपाल रायजादा, एआईसीसी सचिव राजेश धर्माणी, राकेश कालिया, पूर्व सीपीएस सोहन लाल, पूर्व विधायक अजय महाजन, किशोरी लाल, रवि ठाकुर और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी सुक्खू के पक्ष में आ गए हैं। 

विज्ञापन

नेताओं ने सुक्खू के समर्थन में ये कहा

Half a dozen mla and four former Congress state president in support of sukhvinder sukhu

उन्होंने कहा है कि बतौर अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कार्यकाल सराहनीय रहा है। इन नेताओं ने कहा कि पार्टी एकजुट है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देगी। इन नेताओं ने मंगलवार को शिमला में जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी वास्तव में ही धरातल पर मजबूत हुई है। सुक्खू के कार्यकाल में युवाओं को उचित जिम्मेदारी के साथ अनुभवी नेताओं को पूरी तवज्जो मिली है। सूक्खू को हटाया नहीं गया, वह चार महीने पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल को इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे।

बदलाव एक सहज प्रक्रिया है, उसी के अनुरूप कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है। चारों पूर्व प्रदेशाध्यक्षों ने हर नेता और उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं को संयम बरतने के साथ ही कोई भी बयान सोच-समझकर देने की सलाह दी है। विधायकों और पूर्व विधायकों ने कहा कि सुक्खू ने पार्टी की सेवा जी जान से की है। संगठन को प्रदेश मेें बूथ तक नए सिरे से खड़ा किया। संगठन में नई जान फूंकी गई है। भाजपा के हर जनविरोधी कदम पर सभी विधायकों को साथ लेकर विशाल धरने-प्रदर्शन किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed