फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   halenet hit apple crops in shimla

10 मिनट की ओलावृष्टि से सेब की फसल को करोड़ों का नुकसान

Tue, 01 Jun 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
halenet hit apple crops in shimla
जिले के सेब उत्पादक क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसल बुरी तरह प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में दोपहर बाद करीब 10 मिनट की ओलावृष्टि से सेब की फसल को करोड़ों का नुकसान हुआ है। ठियोग के अलावा कोटखाई, नारकंडा, खड़ापत्थर और चौपाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की फसल प्रभावित हुई है। कहीं ओलों तो कहीं आंधी-तूफान से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से सेब पेड़ों से झड़ कर बगीचों में जमीन पर बिछ गए। मौसम के रुख में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट से भी सेब की फसल को भारी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
ठियोग की 5 पंचायतों में ओलावृष्टि के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। केलवी पंचायत के गढ़ाकुफरी के बागवान विजय वर्मा ने बताया कि सिर्फ 10 मिनट की ओलावृष्टि से सेब की पूरी फसल तबाह हो गई। ओलों का आकार इतना बड़ा था कि पौधों की छाल तक उखड़ गई। धारकंदुरु पंचायत के विद्या प्रकाश ने बताया कि ओलावृष्टि से पहले तूफान से एंटी हेलनेट उड़ गए और बांस टूट गए। भाज, भराणा और कथोग पंचायत में भी सेब की फसल को ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। यंग एंड यूनाइटेड ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण भगवानों को भारी नुकसान हुआ है कई क्षेत्रों में सेब के पौधे भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। किसानसभा के जिला अध्यक्ष सत्यवान पुंडीर ने प्रदेश सरकार से किसान बागवानों को ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान का तुरंत आंकलन कर मुआवजा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मटर, गोभी, फ्रासबीन को भी भारी नुकसान
ओलावृष्टि के कारण सेब के अलावा शिमला जिले में गोभी, फ्रासबीन और मटर की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। ठियोग के अलावा कोटखाई और चौपाल में इन दिनों मटर का तुड़ान चल रहा है, जबकि गोभी और फ्रासबीन की फसल भी तैयार है। ओलों के कारण फसल खराब होने से सब्जी उत्पादकों को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed