{"_id":"590896d64f1c1b2165442bf6","slug":"hailstrom-forecast-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें तैयार, हिमाचल में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें तैयार, हिमाचल में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 May 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में आठ मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के साथ-साथ बादल छाए रहने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली।
विज्ञापन
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, शिमला में 23.2, सोलन में 30.2, नाहन में 32.1, धर्मशाला में 29.2, सुंदरनगर में 32.7, भुंतर में 31.2, कल्पा में 19.4, हमीरपुर में 33.9, मंडी में 30.3, कांगड़ा में 32.5 और मनाली में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन