{"_id":"5ad760304f1c1b87098b525e","slug":"hailstorm-warning-for-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल में दो दिन तक ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं भी चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन तक ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं भी चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने हिमाचल में दो दिन तक ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 और 20 अप्रैल को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में 21 अप्रैल तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, बुधवार को पहाड़ से लेकर मैदानों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी शिमला समेत तमाम जगह दिन भर मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
शिमला में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऊना में 37.0, नाहन में 32.7, सोलन में 28.8, कांगड़ा में 32.7, बिलासपुर में 33.5, धर्मशाला में 27.8, हमीरपुर में 32.8, चंबा में 30.2, सुंदरनगर में 32.5, भुंतर में 30.0, डलहौजी में 18.0, कल्पा में 19.6 और केलांग में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन