फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hailstorm and storm warning for himachal

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Mon, 29 Apr 2019 06:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Apr 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
hailstorm and storm warning for himachal
फाइल फोटो

प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी हुई है। चार मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। पांच मई से धूप खिलने की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.4, शिमला में 27.3, सुंदरनगर में 35.3, भुंतर में 33.4 रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


 

गर्मी से राहत मिलने की संभावना

hailstorm and storm warning for himachal

कल्पा में 23.5, धर्मशाला में 28.8, नाहन में 34.8, केलांग में 18.8, सोलन में 32.5, कांगड़ा में 34.9, बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 34.8, चंबा में 33.8 और डलहौजी में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पारा चढ़ने से मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में पसीने छूट रहे हैं। 30 अप्रैल से मौसम में आ रहे बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार और बुधवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। उधर, रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.2, धर्मशाला में 16.2, ऊना में 15.5, मंडी में 18.6 और नाहन में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed