फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   H.P High Court allowed to recruitment 541 Junior T-MAT post in electricity board.

बिजली बोर्ड में 541 पदों की भर्ती को अनमुति, करें आवेदन

Fri, 15 May 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 May 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
H.P High Court allowed to recruitment 541 Junior T-MAT post in electricity board.

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली बोर्ड में जूनियर टी मेट के 541 पदों को भरने की अनुमति दे दी है। न्यायाधीश धरम चंद चौधरी और तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने बिजली बोर्ड के आग्रह को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।

विज्ञापन


विज्ञापित 677 पदों में से 541 पदों को भरने की अनुमति दी गई है। शेष 136 पदों को प्रार्थियों को रिजर्व रखने के आदेश दिए गए हैं।

प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष 136 प्रार्थियों ने याचिका दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने जूनियर टी मेट के 677 पदों को भरने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने हाईकोर्ट से लगाई थी गुहार

H.P High Court allowed to recruitment 541 Junior T-MAT post in electricity board.

हिमाचल सरकार के निर्देश पर 31 मार्च 2015 को एक झटके में बोर्ड के बड़े पैमाने पर कर्मचारी रिटायर हो गए थे, जिसकी वजह से बोर्ड में टी मेट की भारी कमी हो गई थी। इससे बोर्ड का कामकाज भी प्रभावित हो रहा था।

इसको ध्यान में रखकर बिजली बोर्ड प्रबंधन ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी कि बोर्ड के पास फील्ड स्टाफ  की कमी होने के कारण बोर्ड का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर सुनवाई करते हुए 541 पदों को भरने का हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया।

29 दिसंबर 2014 को हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश पारित कर इन पदों के भरने पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed