{"_id":"69e24efdb9fce1f92709d0fc","slug":"gynecology-shifted-with-incomplete-preparations-no-opd-no-ot-and-no-seating-arrangements-shimla-news-c-19-sml1002-707695-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अधूरी तैयारियों के साथ शिफ्ट कर दी गायनी\nओपीडी, न ओटी और न बैठने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अधूरी तैयारियों के साथ शिफ्ट कर दी गायनी ओपीडी, न ओटी और न बैठने की व्यवस्था
विज्ञापन
आईजीएमसी में दिनभर ऑपरेशन के लिए भटकती रहीं मरीज, शाम को बिना ऑपरेशन करवाए लौट गईं घर
ओटी न होने से शुक्रवार को एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएचत) से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में आधी-अधूरी तैयारियाें के साथ गायनी ओपीडी को शिफ्ट कर दिया है। इसका खामियाजा अब महिला मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
आईजीएमसी में न तो ऑपरेशन थियेटर तैयार किया है और न ही बैठने की सही व्यवस्था की है। इसके बावजूद गायनी ओपीडी और वार्ड को शिफ्ट कर दिया है। हैरत की बात तो यह है कि मरीजों के लिए कंबल और चादरें भी शुक्रवार को केएनएच से आईजीएमसी भेजी गईं। पिकअप में भरकर सामान को अब धीरे-धीरे कर शिफ्ट किया जा रहा है। दूसरी ओर आईजीएमसी में शुक्रवार को ऑपरेशन थियेटर न होने पर कोई ऑपरेशन नहीं हो पाया है। यही नहीं शुक्रवार को जिन मरीजों को ऑपरेशन की तारीख दी थी वह महिलाएं पहले केएनएच पहुंचीं। इसके बाद जब ओपीडी शिफ्ट होने का पता चला तो आईजीएमसी की ओर चली गईं।
दावा किया जा रहा है कि कमला नेहरू अस्पताल में ऑपरेशन के लिए मरीजों को भेजा है, लेकिन देर शाम तक मरीज एक से दूसरे अस्पताल में केवल धक्के खाने पर मजबूर रहे। शाम को बिना ऑपरेशन के ही घरों की लौट गईं। अब आईजीएमसी प्रशासन दावा कर रहा है कि सोमवार तक ऑपरेशन थियेटर तैयार हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी, लेकिन तब तक मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में शनिवार को होने वाले ऑपरेशन भी टल जाएंगे। गौरतलब है कि केएनएच से गायनी ओपीडी पूरी तरह 16 अप्रैल को शिफ्ट कर दिया है। वहीं वार्ड भी अब आईजीएमसी में ही चलेगा। सरकार का दावा है कि गायनी मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं देने के साथ रोबोटिक सर्जरी की सुविधा प्रदान करने के लिए गायनी ओपीडी को शिफ्ट किया लेकिन इसका विरोध महिलाएं कर रही हैं। महिलाओं के विरोध के बाद भी वीरवार से केएनएच में गायनी संबंधित मरीजों को उपचार नहीं मिला। इससे मरीज परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
हर कोई नहीं करवा सकेगा रोबोटिक सर्जरी
महिलाओं का आरोप है कि हर कोई महिला रोबोटिक सर्जरी नहीं करवा सकती। रोबोटिक सर्जरी के लिए हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। अब हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी सुविधाओं का लाभ इसमें नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन महिलाओं को लेप्रोस्कोपी सर्जरी ही करवानी पड़ेगी। यह सुविधा कमला नेहरू अस्पताल में भी थी। ऐसे में सरकार ने सिर्फ रोबोटिक सर्जरी सुविधा का लाभ देने के लिए अस्पताल को आईजीएमसी में शिफ्ट कर दिया है।
कोट...
आईजीएमसी सोमवार को ऑपरेशन थियेटर शुरू हो जाएगा। इसके बाद विभागाध्यक्ष अपने मुताबिक ऑपरेशन की तारीख देंगे।
-डॉ. सीता ठाकुर, प्रिंसिपल, आईजीएमसी
कोट
आईजीएमसी के गायनी ओपीडी में शुक्रवार को 68 महिलाओं ने चेकअप करवाया है। इसमें एक महिला को वार्ड में दाखिल किया है।
-डॉ. प्रवीण भाटिया कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी