फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gyan Godri Jatha 16 members arrested by uttarakhand police

उत्तराखंड सीमा पर पहुंचते ही ज्ञान गोदड़ी जत्थे के 16 सदस्य गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 25 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Gyan Godri Jatha 16 members arrested by uttarakhand police

गुरु पर्व पर उत्तराखंड की हरकी पौड़ी हरिद्वार के लिए रवाना हुए ज्ञान गोदड़ी जत्थे को कुल्हाल में रोक लिया गया। उत्तराखंड पुलिस ने जत्थे में शामिल ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग विवादित ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए रवाना हुए थे। जत्थे के उत्तराखंड प्रवेश द्वार कुल्हाल सीमा पर पहुंचते ही रोक लिया गया। बाद में निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन


इससे पूर्व भी इस जत्थे को पिछले कई वर्षों में कुल्हाल पहुंचने पर रोका जाता रहा है। जत्थे में शामिल सदस्यों की गिरफ्तारी होती रही है। इस बार भी उत्तराखंड पुलिस ने पहले से सुरक्षा इंतजाम कड़े कर लिए थे। उत्तराखंड की एसपी देहात सरिता डोभाल, सीओ बीएस धोनी, कोतवाल महेश जोशी, एसओ सहसपुर नरेश राठौर, एसओ चकराता यादवेंद्र सिंह बाजवा, एसआई दीपक मैठाणी व चौकी प्रभारी कुल्हाल मुकेश कुमार नफरी के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


ऐसे में जत्थे के पहुंचते ही सभी सदस्यों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। जहां पर सभी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया। उधर, उत्तराखंड विकासनगर के कोतवाल महेश जोशी ने कहा कि जबरन उत्तराखंड में घुसने से यात्रा में शामिल 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें एसडीएम के समक्ष पेश कर निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जत्थे को रोकना गलत: बब्बर

Gyan Godri Jatha 16 members arrested by uttarakhand police

ऑल इंडिया सिख फेडरेशन अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर का कहना है कि उत्तराखंड सीमा पर प्रवेश से रोका जाना गलत है। लंबे अर्से से संगत को रोका जा रहा है। संगत ज्ञान गोदड़ी जाकर दर्शन कर गुरु पर्व मनाना चाहती है। जत्थे को रोकना धार्मिक भावनाओं के साथ ज्यादती है।

यह है विवाद का कारण 
हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास वर्तमान में स्काउट एंड गाइड कार्यालय है। माना जाता है कि कभी इस स्थल पर गुरु नानक देव जी आए थे। अपने प्रवचनों से अनुयायियों को इस स्थल पर उन्होंने ज्ञान दिया। इस स्थल को ज्ञान गोदड़ के नाम से पुकारा जाता है।

1974 में कुंभ पर्व से पूर्व घाट विस्तारीकरण हुआ था। इस दौरान हर की पौड़ी के पास कथित लंढ़ोरा भवन व अन्य इमारतों को गिराया गया। हरिद्वार में गुरु पर्व पर विवादित इसी कथित ज्ञान गोदड़ी स्थल को पहुंचने वाले जत्थे को रोक दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed