फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gumma Nerva Bus Accident Follow up Story

सात यात्रियों की अभी शिनाख्त नहीं, रोते बिलखते पहुंच रहे रिश्तेदार

Fri, 21 Apr 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा/शिमला Updated Fri, 21 Apr 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
Gumma Nerva Bus Accident Follow up Story

नेरवा के गुम्मा के नजदीक बीते बुधवार को हुए भीषण बस हादसे में मारे गए यात्रियों में सात की शिनाख्त अभी भी नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन इनकी पहचान करने में जुटे हैं। एक मृतक की जेब से पौड़ी गढ़वाल के एक क्लीनिक की पर्ची मिली है। उसकी पहचान के लिए शुक्रवार सुबह तक क्लीनिक से व्यक्ति नेरवा पहुंचेगा। छह शव नेपाली मूल के हैं। 

विज्ञापन


इनकी पहचान के लिए जिला प्रशासन ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से नेपाली दूतावास से संपर्क किया है। अन्य सभी यात्रियों की पहचान कर ली गई है। उधर, शवों की पहचान के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। वीरवार को दो शवों का रोहडू़ व एक शव का जुब्बल के कोठू गांव में अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से शवों को पहचान के लिए नेरवा अस्पताल में रखा गया है। शवों की पहचान न होने के कारण डीएनए नमूने जांच के लिए रखे गए हैं। 
विज्ञापन


उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। ठाकुर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार की राहत राशि दी गई है। अब तक 19 लाख रुपये दिए गए हैं। ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक शवों की पहचान का इंतजार किया जाएगा और उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड से मंगवाई 20 क्विंटल लकड़ी और बर्फ
पुलिस अधीक्षक शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग से बीस क्विंटल लकड़ी मंगवाई गई है। उन्होंने बताया कि पहचान में न आ सके शवों को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ भी मंगवाई गई है।


इनकी हुई शिनाख्त
बस चालक कमल (38) पुत्र सारिया गांव निमगा देहरादून, नारायण सिंह (25) पुत्र जगेर सिंह ग्राम कजवाह सिरमौर, जगेर सिंह (50), पुत्र मोही राम ग्राम कजवाह सिरमौर, दलीप सिंह (18) पुत्र भाग सिंह ग्राम सताहन सिरमौर, शेर सिंह पुत्र ओमप्रकाश उत्तर प्रदेश, संजीव पुत्र अमेन सिंह गांव अलसारा उत्तरप्रदेश, सुरेंद्र पुत्र अजीत सिंह ग्राम शिली पांवटा साहिब, मान सिंह पुत्र राम लाल ग्राम शरडु रोहड़ू, रेशमी पत्नी मान सिंह ग्राम शरडू रोहड़ू, मोहन लाल पुत्र राम प्रकाश फरीदाबाद उत्तर प्रदेश, किरण देवी पत्नी संजीव ग्राम अपरावा उत्तर प्रदेश, गंगा राम पुत्र प्रेम बहादुर त्यूणी उत्तराखंड, धर्मा माथुर पुत्र भलायण माथुर बिहार, राम बहादुर पुत्र मोहन लाल नेपाल, मीना पत्नी राम बहादुर नेपाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed