{"_id":"63724c9aa50e3c52117ee0a7","slug":"gujarat-election-2022-cm-jairam-union-minister-anurag-and-state-bjp-president-suresh-kashyap-will-go-to-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: गुजरात में प्रचार करने जाएंगे सीएम जयराम, केंद्रीय मंत्री अनुराग और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gujarat Election: गुजरात में प्रचार करने जाएंगे सीएम जयराम, केंद्रीय मंत्री अनुराग और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Mon, 14 Nov 2022 10:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:03 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम जयराम व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे। हाईकमान से प्रचार का कार्यक्रम तय होने के बाद तीनों नेता रवाना होंगे। दूसरी ओर, लोकसभा के सत्र के लिए कश्यप पहले ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए हिमाचल से फिलहाल तीन नेताओं को ले जाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद जरूरत पड़ी तो प्रदेश भाजपा के अन्य दिग्गत नेताओं को भी प्रचार के लिए भेजा सकता है। तीनों को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की टीम में रखा गया है। ये नेता हाईकमान से कार्यक्रम तय होने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जैसे ही हाईकमान से कार्यक्रम तय होगा, वे गुजरात के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
