{"_id":"67a0cc9bc318be1d10015a87","slug":"guest-arrested-for-stealing-jewelery-worth-lakhs-from-home-shimla-news-c-19-sml1001-481019-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: घर से लाखों के गहने चुराने के मामले में मेहमान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: घर से लाखों के गहने चुराने के मामले में मेहमान गिरफ्तार
विज्ञापन
शिमला के पड़ेची गांव में अगस्त 2024 में वारदात को दिया था अंजाम
सोनीपत की महिला पर अलमारी से जेवर चुराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मेहमान बनकर घर में आकर गहने चुराने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनिया हरियाणा, सोनीपत के बालीकुतुबपुर की रहने वाली है। यह मामला अगस्त 2024 का है। वह पड़ैची में अपने रिश्तेदार के यहां मेहमान बनकर आई थी।
शिकायतकर्ता कुसुमलता ने बताया कि 11 अगस्त 2024 में सोनिया का फोन आया कि उसे नौकरी के सिलसिले में शिमला आना है। ऐसे में वह कुछ दिनों के लिए उनके घर में ठहरना चाहती है। रिश्तेदार होने के कारण कुसुमलता ने इसके लिए हामी भर दी। इसी दिन शाम को सोनिया उनके घर आ गई और 14 अगस्त तक रही। इसके बाद सोनिया यह कहकर चली गई कि वह सोनीपत जा रही है। कुसुमलता के मुताबिक 15 अगस्त को जब वह मायके जाने के लिए तैयार होने लगी तो पहनने के लिए उसने अलमारी में रखे गहने निकालने चाहे। इस दौरान जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने के गहने गायब हैं। इसमें नथ, एक जोड़ी झुमके, चाक और पांच अंगूठियां शामिल थीं। चांदी के गहने अलमारी में ही पड़े थे। महिला को शक हुआ कि उनके घर पर आई मेहमान के अलावा बाहर से कोई नहीं आया है। उसने महिला को फोन करके गहनों के बारे में पूछा तो पहले वह आनाकानी करती रही लेकिन जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो महिला ने माना कि उसने ही गहने लिए हैं और वह जल्द इन्हें लौटा देगी। इसके बाद कई बार फोन करने पर भी जब महिला ने जेवरात नहीं लौटाए तो कुसुमलता ने इसकी शिकायत लक्कड़ बाजार चौकी में दर्ज करवाई।
इसी मामले में सोनिया को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अदालत में रिमांड लेकर चोरी किए गए गहनों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।