फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GSI former director an agarwal.

जीएसआई के पूर्व निदेशक बोले, हो सकती है बड़ी तबाही

Sun, 17 May 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 17 May 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
GSI former director an agarwal.

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व निदेशक एनएन अग्रवाल ने हिमाचल में बन रही बिजली परियोजनाओं के बांधों को भूकंप की दृष्टि से खतरनाक बताया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के रेजरवायर में जमा पानी से धरती पर भार पड़ता है।

विज्ञापन


भूकंप आने की वजह एक वजह यह भी है। महाराष्ट्र में कुछ समय पहले आए भूकंप की वजह कोयना डैम था। इसकी अभी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि बांधों के लिए बनने वाली सुरंगों से पहाड़ कच्चे हो जाते हैं। भूकंप आने पर यह बड़ी तबाही का कारण बनते हैं।
विज्ञापन


भूकंप आने पर डैम में जमा पानी समतल आबादी वाले इलाकों को चपेट में लेता है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट बनाते समय ऐसी तकनीक अपनानी चाहिए जो भूकंप आने पर अगर बांध टूटे तो पानी आबादी की तरफ डायवर्ट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल में बन रहे बहुमंजिला भवन भूकंप की दृष्टि से सुरक्षित नहीं हैं। भूकंप आने पर चौथी-पांचवीं मंजिल से उतरने का रास्ता सिर्फ सीढ़ियां ही होती हैं। ऐसे में आपदा के समय भगदड़ मचने का डर रहता है।

इसलिए, नए बनने वाले बहुमंजिला भवनों के लिए सरकार को नियम तय करने चाहिए। बहुमंजिला भवनों में रैंप होना चाहिए। नए भवन भूकंपरोधी तकनीक से बनने चाहिए। शहरों को जियोलॉजिकल मैप के तहत बसाना चाहिए।


धर्मशाला के पहाड़ कमजोर-
एनएन अग्रवाल ने कहा कि धर्मशाला शहर भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है जो संवेदनशील है। शहर के दोनों ओर के पहाड़ों में दरारें हैं। धर्मशाला की चट्टानें और पहाड़ भूकंप के लिहाज से कमजोर हैं। सरकार को प्राकृतिक आपदा बचने के लिए पूरा प्लान बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed