फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gs bali statement over cng buses in himachal.

सीएनजी बसों को लेकर क्या बोले परिवहन मंत्री बाली

Mon, 01 Jun 2015 09:38 AM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
gs bali statement over cng buses in himachal.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि मनाली-रोहतांग सड़क पर प्रदेश सरकार फिलहाल सीएनजी बसें नहीं चलाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास ऐसे संसाधन नहीं हैं, जिससे इस सेवा को शुरू किया जा सके। हालांकि इस बारे में सरकार कोशिश करेगी, लेकिन जब तक मूलभूत सुविधा नहीं मिल जातीं, तब तक यह सेवा शुरू करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार अपना पक्ष नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष भी रखेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार मनाली रोहतांग से जुड़े कारोबारियों के लिए भी गंभीर है। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि न किसी की रोजी-रोटी उजड़े और न ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोहतांग को प्रदूषण से बचाने के लिए मनाली-रोहतांग के लिए सीएनजी बसें चलाने के लिए सरकार को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रोहतांग जाने वाले वाहनों की संख्या भी एक हजार तय की है।
विज्ञापन

पुनर्विचार याचिका दायर कर सकती है सरकार

gs bali statement over cng buses in himachal.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सामान्य से कम किराये को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर कहा कि अभी उन्हें कॉपी नहीं मिली है। फैसले की कॉपी मिलने के बाद सरकार पहले कानूनी पहलुओं पर विचार करेगी। जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि यह फैसला केवल एचआरटीसी के लिए है या निजी बसों के लिए भी। प्रदेश में सैकड़ों रूटों पर निजी बस मालिक भी यात्रियों को रिझाने के लिए 20 से 30 फीसदी कम किराया ले रहे हैं। इन सभी विषयों पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed