{"_id":"5756e9634f1c1b1b759c5112","slug":"gs-bali-reation-on-jp-nadda-statement-at-kangra-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में पक्का करने के नड्डा के ऑफर पर बाली का 'नो कमेंट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में पक्का करने के नड्डा के ऑफर पर बाली का 'नो कमेंट'
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
जीएस बाली ने कहा कि इस समय वह नड्डा के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा - नो कमेंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री जीएस बाली को भाजपा में पक्का करने के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के मजाक-मजाक में दिए ऑफर से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
पालमपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बाली को भाजपा में पक्का करने के दिए गए बयान पर जीएस बाली ने कहा कि इस समय वह नड्डा के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा - नो कमेंट।
विज्ञापन
कांगड़ा में पत्रकारवार्ता में बाली ने कहा कि जेपी नड्डा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। यह उनकी अपनी सोच हो सकती है। ऐसे में वह इस मसले पर कुछ नहीं बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला श्रीनगर वोल्वो बस को सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर उनकी जेएंडके के संबंधित विभाग से भी बात हुई है। इसके अलावा उनसे श्रीनगर में हिमाचल के जवान भी मिले हैं। वे बस चलाने के पक्ष में हैं। जम्मू कश्मीर के उपचुनाव संपन्न होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मसलों पर गहनता से गौर करने के बाद ही बस सेवा शुरू की जाएगी। ऐसे में यदि सुरक्षा का भरोसा दिया जाता है तो बस सेवा शुरू की जा सकती है।
धर्मशाला श्रीनगर वोल्वो बस सेवा को आगामी निर्णय तक श्रीनगर की बजाय कटड़ा तक चलाया जाएगा। तीन दिन से यह बस सेवा नियमित रूप से चल रही थी। लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार से बस का रूट कटड़ा तक सीमित किया गया है।
बाली ने कहा कि यह बस सेवा पर्यटकों एवं सेना के जवानों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जेएंडके के परिवहन मंत्री ने चंबा से श्रीनगर के लिए भी वोल्वो बस सेवा शुरू करने का आग्रह उनसे किया है। इस मामले में विभाग के अधिकारियों को समीक्षा के लिए आगामी आदेश दे दिए गए हैं।