राहुल की रैली में मंच पर आने से रोके गए बाली, वजह चौंका देगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के जश्न में वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली को मंच पर ही आने नहीं दिया गया। जीएस बाली को एसपीजी ने मंच पर चढ़ने से पहले ये कहते हुए रोक दिया कि उनका नाम ऊपर जाने वालों की सूची में नहीं है, जिससे बाली को मायूस होकर वहां से वापस लौटना पड़ा।
इस घटना ने कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह को धरातल पर ला दिया है और आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के दो करीबी माने जाने वाले मंत्रियों सुधीर शर्मा और जीएस बाली के बीच इस रैली के माध्यम से शीत युद्ध का शुरू होने वाला सिलसिला पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है।
गगल हवाई अड्डे पर राहुल गांधी को रिसीव करने वालों में जीएस बाली भी शामिल थे और वे वहां से मंत्री कौल सिंह ठाकुर और विप्लव ठाकुर के साथ सभा स्थल पुलिस ग्राउंड पहुंचे। यहां जब मंच पर चढ़ने की बारी आई तो उन्हें रोक दिया गया, जिससे बाद वे भारी मन से वहां से नगरोटा बगवां के लिए चले गए, जहां उन्होंने अपना एक अलग कार्यक्रम रखा था।
सूची में नहीं था नाम, निराश दिखे मंत्री
मंत्री जीएस बाली ने बताया कि बेशक उन्होंने नगरोटा बगवां में राहुल गांधी के लिए अलग से कार्यक्रम का आयोजन किया था, मगर सरकार के चार साल पूरा होने का मुख्य कार्यक्रम धर्मशाला में ही था। उन्हें बताया गया था कि मंच पर तीन वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर और वे खुद भी वहां मौजूद रहेंगे।
प्रारंभिक सूची में इन तीन मंत्रियों के नाम बताए जा रहे थे। मंच पर उन्हें जाने देने से एसपीजी ने रोक दिया, क्योंकि एसपीजी को उपलब्ध करवाई गई सूची में उनका नाम ही नहीं था। दूसरी तरफ इस बारे में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार किया।