{"_id":"6aad55fa88336276530cacae","slug":"ground-prepared-for-a-commercial-complex-at-the-lower-bazaar-vegetable-market-shimla-news-c-19-sml1002-788664-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर बाजार सब्जी मंडी में व्यावसायिक परिसर के लिए मैदान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर बाजार सब्जी मंडी में व्यावसायिक परिसर के लिए मैदान तैयार
विज्ञापन
पुराने भवन गिराने का काम पूरा, नगर निगम 330 करोड़ रुपये से करवाया गया परिसर का निर्माण कार्य
दुकानें, नगर निगम कार्यालय और पार्किंग बनेगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में नगर निगम के पुराने भवनों को गिराने के बाद सीबीडी (सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट, व्यावसायिक परिसर) प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मैदान लगभग तैयार कर दिया है।
यहां नए सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने की तैयारी चल रही है। लोक निर्माण विभाग ने प्रोजेक्ट के टेंडर आवंटन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है। शिलान्यास की तिथि तय करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार की ओर से तिथि तय होते ही प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नगर निगम के करीब 330 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दो चरणों में किए जाने वाले निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पुराने भवनों को गिराने और उनके मलबे को ठिकाने लगाने का कार्य तेज कर दिया है। विभाग ने ठेकेदार को भी काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस सीबीडी प्रोजेक्ट में दुकानें, शॉपिंग एरिया, नगर निगम कार्यालय और अन्य व्यावसायिक उपयोग के लिए जगह के अलावा करीब 300 वाहनों की पार्किंग और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट आदि का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के डिविजन-3 के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि सीबीडी प्रोजेक्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सरकार से शिलान्यास की तिथि तय करने और मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए मैदान तैयार कर दिया है और मलबा उठाने का कार्य किया जा रहा है। आगामी आठ से दस दिनों में मैदान पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट का विधिवत शिलान्यास किया जाना है। इसका निर्णय सरकार के स्तर पर होना है। विभाग की ओर से इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
निर्माण स्थल तक सड़क पहुंचाने की चुनौती
लोक निर्माण विभाग इस बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास होने तक सब्जी मंडी की क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने के लिए दिन-रात मजदूर और मशीनें लगाकर काम कर रहा है। कार्ट रोड से आरसीसी का डंगा लगाने का कार्य किया जा रहा है, जो 15 दिन में पूरा होने की उम्मीद है। सड़क तैयार होने के बाद ही निर्माण स्थल तक निर्माण सामग्री पहुंचाई जा सकेगी।फिलहाल सब्जी मंडी की सड़क बंद है। निर्माण स्थल का मैदान तैयार करने और मलबा ढोने के लिए अस्थायी वैकल्पिक सड़क ही एकमात्र विकल्प है। ऐसे में शिलान्यास से पहले निर्माण स्थल तक सड़क पहुंचाना लोक निर्माण विभाग के सामने चुनौती बना हुआ है। सड़क मार्ग से ही मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए मौके पर पहुंच सकेंगे।