फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Green school campaign begins in Himachal and Program dedicated to Sushma Swaraj

हिमाचल में हरित विद्यालय अभियान का आगाज, सुषमा स्वराज को समर्पित किया कार्यक्रम

Wed, 07 Aug 2019 08:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Green school campaign begins in Himachal and Program dedicated to Sushma Swaraj
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश स्तरीय हरित विद्यालय अभियान का शुभारंभ बुधवार को ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सलोह से शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के आरंभ में सभी नेताओं ने दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विदेश मंत्री की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन


हरित विद्यालय अभियान को पूर्व विदेश मंत्री की याद में समर्पित किया गया। उनकी याद में पौधा भी लगाया गया, जबकि पंचायतीराज मंत्री ने आंवले का पौधा रोपा। सलोह स्कूल परिसर में कुल 51 औषधीय पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हरित विद्यालय अभियान में प्रत्येक प्राथमिक स्कूल में कम से कम पांच पौधे, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में दस-दस पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिनकी देखभाल का जिम्मा स्कूल का होगा।

स्कूलों में बनेंगे वर्षा जल संग्रहण टैंक : कंवर

पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पर्यावरण संरक्षण को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण पर भी बल दिया। कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से मनरेगा के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल में वर्षा जल संग्रहण टैंक बनाए जाएंगे। पौधरोपण के साथ पौधों को बचाना भी सुनिश्चित होना चाहिए।

अनुच्छेद 370 पर खुशी मनाने का नहीं मिला मौका: सत्ती
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र किया। कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाकर केंद्र सरकार ने साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण इस खुशी को मनाने का मौका भी नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। विभिन्न पदों पर रहकर सुषमा स्वराज ने देश सेवा की और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed