फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   great khali will soon come into wrestling ring.

जल्द ही फिर नए अदांज में दिखेंगे खली

Mon, 16 Feb 2015 11:47 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
great khali will soon come into wrestling ring.

डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में हिमाचल के ग्रेट खली वापसी करने जा रहे हैं। वे जल्द रिंग में दिखेंगे। उनका दावा है कि देश को एक नहीं भविष्य में कई ग्रेट खली देंगे। जालंधर में उनकी रेसलिंग अकादमी का सपना पूरा हो गया है। देश के हर शहर में अकादमी खोलने का सपना है।

विज्ञापन


अर्की के माउंट लिटरी स्कूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दलीप सिंह उर्फ ग्रेट खली कुछ देर के लिए सोलन में रुके। यहां उन्होंने दिल की बात कही। ग्रेट खली का कहना है कि उनकी रेसलिंग अभी खत्म नहीं हुई है। जल्द ही वह रिंग में उतरेंगे। पहली रेसलिंग अकादमी पंजाब के जालंधर में खोल दी है।
विज्ञापन

हॉलीवुड और बॉलीवुड से फिल्म के कई ऑफर

great khali will soon come into wrestling ring.

अकादमी में युवाओं ने प्रशिक्षण लेना आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मे प्रतिभा की कमी नहीं है। सरकार भी इस तरह की अकादमी खोल सकती है।

यदि सरकार ऐसा करे तो हिमाचली युवाओं को दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। बतौर खली उनके पास अभी भी हॉलीवुड और बॉलीवुड से फिल्म के ऑफर हैं, लेकिन उनका ध्यान रेसलिंग पर है। एक्टिंग के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। युवाओं से खली ने अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और रेसलिंग में भविष्य आजमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed