फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Great enthusiasm for voting for the first time

Shimla News: पहली बार मतदान को लेकर गजब का उत्साह

Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Great enthusiasm for voting for the first time
शिमला। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी युवा मतदाताओं में अपनी पंचायत की सरकार चुनने और पहली बार मतदान करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। विकास खंड टुटू की पंचायत शकराह और घणाहट्टी में मतदान के दौरान युवा मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या रही। पहली बार मतदान करने वाले कुछ युवा मतदाताओं ने खुलकर अपने मन की बात और अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन



चुनाव, मतदान प्रक्रिया को जानने का मिला मौका
पंचायत शकराह में बूथ पर मतदान करने के बाद बाहर निकली कॉलेज छात्रा नीलम ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी पंचायत को चुनने का यह उनके लिए पहला मौका था। इस दौरान उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि पंचायत में वार्ड सदस्य से लेकर उप-प्रधान, प्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए कैसे मतदान होता है। कैसे मोहर लगाई जाती है और नाखून पर निशान लगाया जाता है—यह सब जानने का अवसर मिला।
विज्ञापन



राय भी ली फिर मर्जी से किया मतदान
पंचायत शकराह की मन्नसवी कंवर ने कहा कि पहली बार पंचायत चुनाव में मतदान करने से पूर्व घरवालों की राय ली, लेकिन मतदान अपनी मर्जी से किया। उन्होंने ध्यान रखा कि नेतृत्व क्षमता और गांव के विकास के प्रति गंभीर सोच रखने वाले उम्मीदवार को ही वोट दिया जाए। अगले पांच साल गांव और पंचायत का भविष्य अब इन्हीं के हाथ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी तय करना हुआ मुश्किल
पंचायत शकराह के विक्रांत कश्यप ने कहा कि पंचायत चुनाव में हर पद पर अपने जान-पहचान वाले ही उम्मीदवार थे। इनके बीच किसे वोट करें, यह तय करना मुश्किल हुआ। अपनी पंचायत और वार्ड के विकास के लिए जो सही लगा उसी के आधार पर मतदान किया। अब नतीजों का इंतजार रहेगा।


अच्छा लगा चुनाव का उत्सवी माहौल
पंचायत शकराह की रितिका शर्मा ने कहा कि गांव-गांव में चुनावी रंग छाया हुआ है और उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। ऐसे में मैंने पहली बार अपनी पंचायत की सरकार चुनने की प्रक्रिया में भाग लिया। यह चुनाव सीधे मेरे और मेरे क्षेत्र के विकास से जुड़ा है। इसलिए मैंने जो सही लगा, उसके पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article