फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gram Sabhas will formulate a strategy to root out the drug mafia.

Shimla News: ग्राम सभाओं में नशा माफिया को उखाड़ फेंकने की बनेगी रणनीति

Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabhas will formulate a strategy to root out the drug mafia.
पहले एक घंटे में होगी नशे पर चर्चा
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जागरूक होंगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक मंगलवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में हुई। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम सभाओं में पहले एक घंटे में नशे के बारे में चर्चा होेगी। आम जनता किस तरह शिकायत कर सकती हैं, इसके बारे में भी अधिकारी समझाएंगे। जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र के तहत कार्यशाला, प्रशिक्षण कार्यों के लिए बजट का प्रावधान करवाने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

बैठक में नशे के कारोबार, इसके खिलाफ जागरूकता अभियान, भांग की अवैध खेती के खिलाफ मुहिम चलाने, नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस विभाग ने बेहतरीन कार्य किया है। तीन सालों के भीतर 900 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें आठ किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई है। पंचायत स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करना होगा ताकि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के बारे में तुरंत सूचना मिल सके। जनता से अपील की कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के बारे में सूचनाएं पुलिस या जिला प्रशासन को मुहैया करवाएं। पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। पिछले वर्ष जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक आबकारी विभाग में 462 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 7479 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई हैं। 116 लीटर अवैध निर्मित शराब पकड़ी है। 8669 लीटर बीयर और 108319 देसी शराब जब्त की गई है।
विज्ञापन




नार्को टेरर एक गंभीर समस्या : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि आज के समय में नार्को टेरर एक गंभीर समस्या बन चुकी है। माता-पिता की सबसे बड़ी परेशानी नशे को लेकर है। बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। यह अपराधों को भी अंजाम दे रहे हैं। पुलिस व्यापक स्तर पर कार्रवाई कर रही है लेकिन जेलों से छूटने के बाद फिर से लोग इस कारोबार में संलिप्त होते जा रहे हैं। इस कारोबार में अंतराष्ट्रीय, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बैठक में एडीएम कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसडीएम मुकेश शर्मा, एसडीएम शशांक गुप्ता, डीएसपी अमित ठाकुर, डीएसपी सुशांत शर्मा, डीएसपी नरेश शर्मा, डीएसपी प्रणव चौहान, जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article