फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gram sabha will keep watch on mid day meal in govt school

स्कूली बच्चों के भोजन पर नजर रखेंगी ग्राम सभाएं, केंद्र ने दिए ये आदेश

Fri, 11 May 2018 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 11 May 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
gram sabha will keep watch on mid day meal in govt school

सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को रोजाना स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का अब ग्राम सभाओं के माध्यम से सोशल आडिट करवाया जाएगा। केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों को मिड डे मील का सोशल आडिट करवाने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


 सोशल आडिट के तहत स्कूलों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और मिड डे मील फंड को खर्च करने के तरीकों पर नजर रखी जाएगी। केंद्र सरकार के आदेशानुसार प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों के उपनिदेशकों, ब्लॉक अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग को भी इस कार्य में मदद करने के लिए पत्र लिखा गया है। प्रदेश के 15465 स्कूलों में रोजाना पहली से आठवीं तक के बच्चों को दोपहर का भोजन निशुल्क दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमसी की बढ़ाई जाएंगी शक्तियां

gram sabha will keep watch on mid day meal in govt school
demo pic

प्रदेश में 23441 मिड डे मील वर्करों द्वारा 5,49,818 बच्चों के लिए रोजाना भोजना बनाया जाता है। स्कूलों में दिए जाने वाले भोजन के लिए निदेशालय द्वारा सप्ताह के सभी दिनों के लिए अलग से मेन्यू तैयार किया गया है।

अब सोशल आडिट के माध्यम से केंद्र सरकार मिड डे मील पर किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से भी नजर रखना चाहती है। इसके चलते ग्राम सभाआें को सोशल आडिट के लिए चुना गया है। मिड डे मील पर नजर रखने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की मदद भी ली जाएगी।

जल्द ही निदेशालय द्वारा सभी स्कूलों में बनाई गई एसएमसी के प्रधानों को एक रिकार्डिड वॉयस कॉल की जाएगी। इस कॉल के माध्यम से एसएमसी प्रधानों को स्कूलों में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed