फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gram Rozgar Sevaks of 28 development blocks of Himachal did not get salary on 28th, know the whole matter

Una: 28 विकास खंडों के ग्राम रोजगार सेवकों को 28 तारीख को नहीं मिला वेतन, जानें पूरा मामला

Sun, 03 Nov 2024 10:45 AM IST
Krishan Singh जसवीर ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
जसवीर ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 10:45 AM IST
सार

प्रदेश में कर्मचारियों का एक तबका ऐसा भी है जिनको डीए तो दूर, घोषणा के मुताबिक 28 अक्तूबर को वेतन भी नहीं मिल सका। यह कर्मचारी पंचायतों में सेवाएं देने वाले ग्राम रोजगार सेवक हैं।

विज्ञापन
Gram Rozgar Sevaks of 28 development blocks of Himachal did not get salary on 28th, know the whole matter
नहीं मिला वेतन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक दिवाली से पहले 28 अक्बतूर को सवा लाख से अधिक कर्मचारियों के खातों में डीए, वेतन और पेंशनरों को पेंशन समेत डीए मिल गया। इससे दिवाली पर उनकी खुशियां दोगुनी हो गईं। मगर प्रदेश में कर्मचारियों का एक तबका ऐसा भी है जिनको डीए तो दूर, घोषणा के मुताबिक 28 अक्तूबर को वेतन भी नहीं मिल सका। यह कर्मचारी पंचायतों में सेवाएं देने वाले ग्राम रोजगार सेवक हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के कांगडा, पंचरुखी, पांगी, बंजार, स्वारघाट, धनाेटू, निहरी सहित 28 विकास खंडों के ग्राम रोजगार सेवकों दिवाली से पहले वेतन नहीं मिल सका। इसके बाद छुट्टियां होने के कारण इस मसले पर कोई कार्रवाई विभागीय स्तर पर नहीं हो सकी है। ग्राम रोजगार सेवक 28 अक्तूबर को वेतन न मिलने से मायूस हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि डिजिटल हस्ताक्षर में तकनीकी खामी के कारण वेतन खाते में नहीं आया है। पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम भी डिजिटल हस्ताक्षर को ट्रेस नहीं कर पाया। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में सभी पंचायत में लगभग 1081 ग्राम रोजगार सेवक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत ठाकुर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवराज चौहान का कहना है कि प्रदेश के कई ब्लॉकों में ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में वेतन का भुगतान सीएम की घोषणा के मुताबिक नहीं हुआ है। इससे ग्राम रोजगार सेवकों की दिवाली इस बार फीकी ही रही है। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम देव का कहना है कि डिजिटल हस्ताक्षर की तकनीकी खामी से पैसे का भुगतान नहीं हुआ है।


स्वत: ही खाते में आ जाएगा वेतन : रॉबिन जॉर्ज
ग्रामीण विकास विभाग के सयुंक्त निदेशक रॉबिन जॉर्ज का कहना है कि विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक 28 अक्टूबर को ही ग्राम रोजगार सेवकों को वेतन जारी कर दिया है। मगर आगे जिला और विकास खंड स्तर पर डिजिटल हस्ताक्षर की तकनीकी खामी के चलते ग्राम रोजगार सेवकों को वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। जैसे ही सिस्टम ठीक होगा, स्वत: ही ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में वेतन आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed