फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gram kaushal yojana will be started in mandi himachal

प्रदेश में शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना: वीरेंद्र कंवर

Mon, 17 Jun 2019 08:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
gram kaushal yojana will be started in mandi himachal

ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नौजवानों के हुनर को तराशने और ग्रामीण शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


गांवों में जो कुशल कारीगर हैं, उनकी प्रतिभा निखारने और सही उपयोग करने पर ध्यान दिया जाएगा। वह सोमवार को करसोग में शांति शिक्षा एवं समाज कल्याण सभा के दो दिवसीय प्रतिभान्वेषण एवं सम्मान समारोह के समापन सत्र में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नस्ल की गाय विशेष कर पहाड़ी गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। गो आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का जोर शून्य लागत खेती पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार रुपये सहायता देगी

भारतीय नस्ल की गाय खरीदने वालों को सरकार 25 हजार रुपये सहायता देगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जल संग्रहण पर विशेष जोर है। इसे ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संग्रहण के लिए व्यापक योजना बनाने के लिए 22 जून को प्रदेश में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी।

इनमें नालों पर चैक डैम बनाने, घरों में जल संग्रहण टैंक बनाकर वर्षा के जल के संग्रहण के लिए व्यापक योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा का आकार बढ़ा कर अब इसके तहत 260 प्रकार के काम शामिल किए गए हैं।

गांवों की जरूरतों के अनुरूप सभी काम मनरेगा में किये जा सकते हैं। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। पंचायत घर और बहुउद्देशीय भवन के लिए मांग अनुरूप 25-25 लाख रुपए दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में एडीएम अपूर्व देवगन, बीजेपी के मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बबिता ठाकुर, बीडीओ राजेंद्र तेजटा, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सचिव व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed