फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   GPS will cut water bill in himachal, consumers will get SMS

हिमाचल में जीपीएस से कटेंगे पानी बिल, उपभोक्ताओं को आएगा एसएमएस

Sun, 06 Oct 2019 11:40 AM IST
Krishan Singh सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Oct 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
GPS will cut water bill in himachal, consumers will get SMS
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल में जल्द ही घरेलू और व्यावसायिक पानी मीटरों के बिल अब जीपीएस से कटेंगे। मंडी शहर में इस योजना पर काम शुरू हो गया है। यहां पानी के मीटर बदलकर माइक्रो चिप लगाई जा रही हैं। शिमला, धर्मशाला और सोलन जैसे बड़े शहरों में भी यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


पानी के मीटरों में लगाई जा रही चिप जीपीएस से लैस होगी। इसके लिए एक खास मीटर रीडिंग उपकरण तैयार किया गया है। बिलिंग के दौरान आईपीएच कर्मी जिस भी इलाके में घूमेगा, वहां जीपीएस की मदद से विशेष उपकरण में बिजली की खपत प्रत्येक मीटर उपभोक्ता के नाम से दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर की मदद से पानी का बिल भी तय दरों से बन जाएगा और एसएमएस या ई-मेल से उपभोक्ता तक पहुंच जाएगा। आईपीएच विभाग के ईएनसी नवीन पुरी ने कहा कि इसके लिए अलग विंग बनाया गया है। नोडल अधिकारी जगवीर वर्मा ने कहा कि इसके बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। मंडी में इसका काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी खपत की मिलेगी सटीक जानकारी 

वर्तमान में पानी बिलों को मैनुअल लिया जाता है। रीडिंग नोट करके कागजों में चढ़ाई जाती है, फिर स्टाफ तय दरों के हिसाब से पानी के बिल काटता है। कर्मचारी घर-द्वार बिल पहुंचाता है। इससे न तो पानी की खपत की सटीक जानकारी मिल पाती है और न ही बिल समय पर मिलने की गारंटी होती है। 

जीपीएस प्रणाली से आएगी पारदर्शिता : महेंद्र
आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर घर को नल व हर घर को जल देने का सरकार प्रयास कर रही है। पारदर्शिता को लेकर जीपीएस सिस्टम को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed