फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GPS vehicles used for supply of liquor in himachal

जीपीएस से लेस वाहनों में डिस्टलरी से स्टॉकिस्ट के पास पहुंचेगी शराब

Sun, 17 Mar 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
GPS vehicles used for supply of liquor in himachal

चुनावों के दौरान शराब की अवैध बिक्री ओर सप्लाई पर नकेल कसने को प्रदेश आबकारी विभाग ने कड़ा फैसला लिया है। आबकारी आयुक्त की ओर से सभी डिस्टलरियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन्हीं वाहनों के जरिये मार्केट में शराब की सप्लाई करेंगी, जिनमें जीपीएस डिवाइस लगा हो। इन वाहनों की जानकारी विभाग से साझा करनी होगी, ताकि विभाग इन पर नजर रख सके।

विज्ञापन


साथ ही रोजाना उत्पादित होने वाली शराब व सप्लाई के लिए डिस्टलरी से निकलने का डाटा भी विभाग को देना होगा। विभाग ने कहा है कि सोमवार से रोजाना शराब कंपनियां यह जानकारी भेजेंगी। आबकारी आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि शराब की सप्लाई पर नकेल कसने के लिए पहले ही 53 विशेष दल गठित कर दिए गए हैं। ये शराब की अवैध सप्लाई या बिक्री पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


डिस्टलरी से निकलने वाली शराब का स्टॉक करने या तय स्थान की जगह कहीं और सप्लाई करने की संभावना को देखते हुए जीपीएस डिवाइस लगे वाहनों के प्रयोग के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि इसके अलावा जिलों के आबकारी अधिकारियों को भी खास ताकीद की गई है कि वे डिस्टलरी से लेकर मुख्य सप्लायर के पास शराब पहुंचने तक हर पल वाहन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें अधिकारी को ट्रक की जिस जगह भी चेकिंग की है, उस स्थान की जानकारी व ट्रक के साथ फोटो खींचकर भेजना होगा। उन्होंने कहा कि इससे अफसरों को भी फील्ड पर रहना ही होगा और उनके फील्ड पर रहने से गड़बड़ी पर अंकुश लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed