{"_id":"6544fa2707321a2920089cc7","slug":"govt-supply-rice-recovered-from-the-temple-premises-vigilance-took-action-on-secret-information-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चावल में खेल, मंदिर से बरामद की पांगी के लिए निकली खेप, विजिलेंस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चावल में खेल, मंदिर से बरामद की पांगी के लिए निकली खेप, विजिलेंस ने की कार्रवाई
Fri, 03 Nov 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:04 PM IST
सार
प्रदेश के कुल्लू जिले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने छापा मार कर एक मंदिर परिसर में रखे सरकारी चावल की खेप बरामद की है।
विज्ञापन
कुल्लू में विजिलेंस की दबिश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने छापा मार कर एक मंदिर परिसर में रखे सरकारी चावल की खेप बरामद की है। यह चावल खाद्य आपूर्ति विभाग का है और इसे पांगी उपमंडल के लिए भेजा जाना था।
विज्ञापन
मंदिर के गोदाम में सरकारी चावल के 850 बैग मिलने से हड़कंप मच गई है। प्रत्येक बैग 50 किलो का है। ये बैग करीब 40 दिनों से यहां पड़े थे। विजिलेंस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर कर दी है। चावल की खेप को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विजिलेंस कुल्लू ने डीएसपी अजय कुमार की अगुवाई में एक गुप्त सूचना के आधार पर रामशिला स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के परिसर पर छापा मारा। यहां सिविल सप्लाई के चावल के 850 बैग बरामद किए। चावल के ढेर देखकर टीम के अधिकारी भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि 42 टन चावल पीडीएस के तहत पांगी उपमंडल को आपूर्ति होना था।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि चावल की यह खेप एफसीआई के गोदाम से 20 सितंबर को निकली थी। 40 दिन से भी अधिक समय से सरकारी चावल एक निजी जगह पर होने से कई सवाल उठ रहे हैं। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और पांगी के लोगों को सर्दी के लिए चावल सप्लाई नहीं हो पाया। किस वजह से चावल के 850 बैग को रखा गया था, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विजिलेंस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद छापा मारा और सरकारी चावल बरामद किया। एफसीआई के गोदाम से चावल 20 सितंबर को ही निकल गया था। अब इसे यहां क्यों रखा गया था, इस बारे में आगामी जांच की जा रही है।-अजय कुमार, डीएसपी विजिलेंस कुल्लू