फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt should issue white paper on state's economic condition: Rathore

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: राठौर

Sun, 19 Jan 2020 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
govt should issue white paper on state's economic condition: Rathore
कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे। सरकार अपने खर्चों में कटौती कर प्रदेश के लोगों को कर्ज से मुक्त करे। राठौर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयान पर भी हैरानी जताई है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया में उनके स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की हाथ न मिलाने की तल्खी को उजागर करने वाले के खिलाफ  पुलिस कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि बिंदल की यह धमकी उन लोगों को डराने की एकमात्र कोशिश है जो भाजपा की कमियों या उनके मतभेदों को उजागर न कर सकें। इससे भाजपा की अंदरूनी अंतर्कलह सामने आ गई है। राठौर ने कहा कि सरकारी नौकरियों में प्रदेश के बाहरी लोगों की भर्तियां प्रदेश के बेरोजगारों के साथ धोखा है। धर्मशाला में इन्वेस्टर्स मीट के कोई भी सार्थक परिणाम नहीं आए हैं। प्रदेश सरकार ने इस पर करोड़ों खर्च कर आर्थिक संकट की ओर धकेला है। हाल ही में एक हजार करोड़ के ऋण लेकर सरकार अपने ऐशो आराम पर खर्च कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed