फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt school teacher accused of molestation in Kangra Himachal Pradesh

अध्यापक ने छात्राओं से की छेड़छाड़, स्कूल में हंगामा, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Wed, 23 Oct 2019 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/गंगथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/गंगथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Oct 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Govt school teacher accused of molestation in Kangra Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

इंदौरा उपमंडल के तहत उपतहसील गंगथ के सरकारी स्कूल के अध्यापक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप लगता देख आरोपी अध्यापक को हार्ट अटैक आ गया, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं छात्राओं के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से अध्यापक को सस्पेंड करने की मांग भी की है। वहीं इस दौरान स्कूल में जमकर हंगामा हुआ और स्कूल के छात्र धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने से टीचर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। बुधवार को हिम्मत जुटाकर छात्राओं और विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में अध्यापक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक लैब में बुलाकर गलत हरकतें करने का दबाव डालता है और एसेस्मेंट के ज्यादा नंबर लगाने की बात करता था। ऐसा न करने पर आरोपी कम नंबर लगाने की धमकी देता था, जिसके खिलाफ छात्राओं ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन

वहीं हंगामे के बाद गंगथ पुलिस चौकी की टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल शाम लाल शर्मा ने कहा कि अध्यापक का व्यवहार स्कूल में अच्छा रहा है।

फिर भी छात्राओं के आरोपों के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। आरोपी अध्यापक ने खुद पर लगे सभी आरोपों को नकारा है। उन्होंने स्कूल स्टाफ पर उन्हें नाजायज तंग कर फंसाने का आरोप जड़ा है। 

छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - साहिल अरोड़ा, डीएसपी, नूरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed