फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt school in controversy.

सारे बच्चों ने एक साथ छोड़ दिया स्कूल

Mon, 15 Sep 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Mon, 15 Sep 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
Govt school in controversy.

सिरमौर की बेला पंचायत के सरकारी के सभी 10 छात्रों ने एक साथ स्कूल छोड़ दिया है। पहले दो छात्रों और शुक्रवार को आठ छात्रों ने भी स्कूल प्रबंधन से लिविंग सर्टिफिकेट ले लिए हैं। उन्होंने केंद्रीय आदर्श विद्यालय शिलाई में दाखिला भी ले लिया है। इससे स्कूल में तालाबंदी की नौबत आ गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार के बाद छुट्टी होने के चलते अब सोमवार को दो महिला शिक्षकों और मिड डे मील कर्मी को ये चिंता सता रही है कि बच्चे ही नहीं रहे तो उनका क्या होगा? हालांकि, स्कूल प्रबंधन सभी बच्चों के एक साथ स्कूल छोड़ने का कारण नहीं बता रहा है। लेकिन, गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर मिडे डे मील व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


बागना स्कूल की अध्यापिका किरण छिंटा ने बताया कि शुक्रवार को बच्चों के अभिभावक आए और स्कूल त्याग प्रमाण पत्र लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है। एसएमसी प्रधान देवो देवी ने बताया कि बच्चों के स्कूल छोड़ने का मामला ध्यान में आया है। मिड डे मील व्यवस्था को इसका कारण बताया जा रहा है। जल्द ही बैठक बुलाकर इस मसले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस बच्चों ने लिया त्याग पत्र

बागना प्राइमरी स्कूल से 10 बच्चों ने स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लिया है। इन सभी बच्चों ने शिलाई केंद्रीय आदर्श विद्यालय में दाखिला लिया है। छात्रों ने किस वजह से स्कूल छोड़ा है, वह इसकी जांच करेंगे।

-सीएचटी शिलाई, रती राम मालवीय

स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट मांगेंगे

एक साथ सभी बच्चों के स्कूल छोड़ने की सूचना मिली है। अभी तक लिखित में शिकायत नहीं आई है। इसके कारणों की जांच की जाएगी। स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी जाएगी और जो भी उचित निर्णय होगा लिया जाएगा।
-खंड शिक्षा अधिकारी, सुंदर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed